कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने कई पदों वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। इन पदों पर आवेदन की तिथि 21 अक्तूबर, 2019 है। ये भर्तियां क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर होने जा रही हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर भी समस्त जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
यहां क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 400 ज्यादा पद खाली, आवेदन की अंतिम तिथि है नजदीक
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
क्लर्क 356
स्टेनो टाइपिस्ट 48
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रांरभ तिथि : 30 सितंबर, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्तूबर, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 25 अक्तूबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। अन्य डिग्री / डिप्लोमा से संबंधित जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क :
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अन्य के लिए 1000 रुपये
अनुसूचित जाति / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक के लिए 500 रुपये
ये भी पढ़ें : रेलवे में 2590 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chdrectt2019.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2019 है।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ट्रेनी के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां नौकरी पाने के लिए आज ही करें आवेदन