फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AIIMS NORCET 9: बीएससी और जीएनएम डिग्री धारक के लिए मौका! नर्सिंग ऑफिसर के 3500 पदों पर आवेदन शुरू

Thu, 24 Jul 2025 06:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Jul 2025 06:13 PM IST
सार

AIIMS NORCET 9 Recruitment: एम्स ने नॉरसेट-9 के जरिए देशभर के एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के 3500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS NORCET 9 registration begins; apply now at aiimsexams.ac.in, check all details here
AIIMS Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

AIIMS NORCET 9 Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा NORCET-9 (2025) के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों के लिए की जा रही है।

AIIMS NORCET 9 registration begins; apply now at aiimsexams.ac.in, check all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,500 पद उपलब्ध हैं। इनमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 1,412 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए 984 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 522 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 239 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 343 पद निर्धारित किए गए हैं। 

AIIMS NORCET 9 registration begins; apply now at aiimsexams.ac.in, check all details here
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग, बी.एससी. नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का नर्स और मिडवाइफ के रूप में राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा प्राप्त किया है, वे भी पात्र हैं, बशर्ते उनका नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
AIIMS NORCET 9 registration begins; apply now at aiimsexams.ac.in, check all details here
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

अनुभव से जुड़ी शर्तें

सभी भाग लेने वाले एम्स संस्थानों में आवेदन के लिए यह भी आवश्यक है कि उम्मीदवार ने उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद किसी न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त किया हो। 

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह दो वर्ष का अनुभव केवल तभी मान्य होगा जब वह योग्यता पूरी करने के बाद, कोर्स की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने, परिणाम घोषित होने और नर्सिंग परिषद में पंजीकरण होने के पश्चात प्राप्त किया गया हो।

विज्ञापन
AIIMS NORCET 9 registration begins; apply now at aiimsexams.ac.in, check all details here
सांकेतिक तस्वीर (चयन प्रक्रिया) - फोटो : freepik

आयु सीमा और छूट संबंधी जानकारी

सभी एम्स में नर्सिंग अधिकारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/Divyang आदि) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट संबंधित संस्थानों या अस्पतालों के भर्ती नियमों के अनुसार लागू होगी। आयु की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed