आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब जब मन मचलता

                
                                                         
                            जब-जब मन मचलता उनको याद कर लेते।
                                                                 
                            
तन्हाई में बैठकर 'उपदेश' फ़रियाद कर लेते।।

भरोसे पर यकीन कभी तोड़ेगा नही 'उपदेश'।
कभी आएगा सोचकर दिल नाशाद कर लेते।।

किसी को नही समझा सकते अब रहने देते।
किस्मत बदल नही सकते केवल याद कर लेते।।

खुद ही धारा चुनी ठहराव को तवज्जो ना दी।
अब वक्त के साथ बहकर वक्त बर्बाद कर लेते।।

तकलीफ़ कम नही होती इलाज उसके पास।
दिल बहलाने को खुद से जद्दोजहद कर लेते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर