फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BDL Jobs: इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा वालों के लिए मौका! बीडीएल में निकली कई वैकेंसी, हर साल बढ़ेगा वेतन

Thu, 24 Jul 2025 11:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

BDL Job 2025: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर साल बढ़ती हुई सैलरी के साथ शानदार करियर ग्रोथ का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BDL Recruitment: Multiple Vacancies Announced for Engineering & Diploma Graduates, Apply Now here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

BDL Recruitment 2025: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने ट्रेनी ऑफिसर, ट्रेनी असिस्टेंट और ट्रेनी इंजीनियर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर 10 अगस्त,  2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 212 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BDL Recruitment: Multiple Vacancies Announced for Engineering & Diploma Graduates, Apply Now here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

पदों का विवरण

पद का नाम कुल पद
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) 50
ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) 30
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 10
ट्रेनी इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस) 10
ट्रेनी ऑफिसर (फाइनेंस) 5
ट्रेनी ऑफिसर (ह्यूमन रिसोर्स) 4
ट्रेनी ऑफिसर (बिजनेस डेवलपमेंट) 3
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) 40
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (मैकेनिकल) 30
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) 10
ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट (कम्प्यूटर साइंस) 10
ट्रेनी असिस्टेंट (फाइनेंस) 5
ट्रेनी असिस्टेंट (ह्यूमन रिसोर्स) 5
BDL Recruitment: Multiple Vacancies Announced for Engineering & Diploma Graduates, Apply Now here
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेनी इंजीनियर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में BE/B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, ट्रेनी डिप्लोमा असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।

ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व BDL द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
BDL Recruitment: Multiple Vacancies Announced for Engineering & Diploma Graduates, Apply Now here
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

कितनी आयु वाले कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त 2025 की स्थिति के अनुसार की जाएगी। सरकार के नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
BDL Recruitment: Multiple Vacancies Announced for Engineering & Diploma Graduates, Apply Now here
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

जानें श्रेणीवार आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और ओबीसी (OBC-NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और Ex-Servicemen श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि) से कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed