फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: आज खत्म हो रही इन भर्तियों की आवेदन, जल्द करें अप्लाई, चूक गए तो हाथ से निकल जाएगा मौका

Mon, 05 Oct 2026 07:06 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Mon, 05 Oct 2026 07:06 AM IST
सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है। बैंक ऑफ इंडिया, इसरो, एनटीपीसी और दिल्ली हाईकोर्ट समेत कई संस्थानों की भर्तियों में आवेदन की आज आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवारों के पास विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी बिना देरी किए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, आवेदन शुल्क और जरूरी निर्देश जांचकर अपना फॉर्म जमा कर दें।
 

विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for Bank of India ISRO NTPC Delhi High Court Recruitment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 5 अक्तूबर 2026 बेहद अहम तारीख है। बैंक ऑफ इंडिया, इसरो, एनटीपीसी, दिल्ली हाईकोर्ट और यूपीएसएसएससी की कई भर्तियों में आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे संबंधित आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग भर्तियों में पद, आवेदन शुल्क और आवेदन बंद होने का समय अलग है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले जानकारी जरूर जांच लें।

 
Government Jobs 2026 Last Date Today for Bank of India ISRO NTPC Delhi High Court Recruitment
Bank of India Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

बैंक ऑफ इंडिया में कितने पद हैं?

बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में 205 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्केल 1, 2, 3 और 4 के पद शामिल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख पहले 25 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 5 अक्तूबर 2026 किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई थी। उम्मीदवार आईबीपीएस पंजीकरण पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की आज आखिरी तारीख है। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

 
Government Jobs 2026 Last Date Today for Bank of India ISRO NTPC Delhi High Court Recruitment

इसरो में कितनी नौकरियां हैं?

इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स यानी आईपीआरसी में 22 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका है। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट के 5, टेक्नीशियन ‘बी’ के 13, कुक ‘ए’ का 1 और फायरमैन ‘ए’ के 3 पद हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 5 अक्तूबर शाम 4 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार इसरो के आधिकारिक करियर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for Bank of India ISRO NTPC Delhi High Court Recruitment
इलेक्ट्रिकल फाल्ट से बंद हुईं एनटीपीसी की 7 इकाइयां

एनटीपीसी में किस पद पर भर्ती है?

एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर यानी कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के 15 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज यानी 5 अक्तूबर 2026 आखिरी तारीख है। आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हुई थी। उम्मीदवार एनटीपीसी के भर्ती पोर्टल से फॉर्म भर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for Bank of India ISRO NTPC Delhi High Court Recruitment
दिल्ली हाईकोर्ट, Delhi High Court - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली हाईकोर्ट में कितने पद हैं?

दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के कुल 150 पदों पर भर्ती हो रही है। इनमें 117 पद सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और 33 पद पर्सनल असिस्टेंट के हैं। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख आज 5 अक्तूबर रात 11 बजे है। आवेदन सुधार की सुविधा 12 से 14 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed