फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DERC Recruitment 2026 18 Posts on Deputation Apply Online by October 26 Check Salary and Eligibility

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग: सचिव से लेकर निदेशक तक के पद खाली, ₹2 लाख से अधिक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन?

Sun, 04 Oct 2026 12:52 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:52 PM IST
सार

DERC Recruitment 2026: दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में 18 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सचिव, कार्यपालक निदेशक, संयुक्त निदेशक और उप निदेशक समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें कुछ पदों पर अधिकतम वेतन 2.18 लाख रुपये तक है। आइए जानते हैं विस्तार से...
 

विज्ञापन
DERC Recruitment 2026 18 Posts on Deputation Apply Online by October 26 Check Salary and Eligibility
डीईआरसी में 18 पदों पर भर्ती, 2.18 लाख तक वेतन - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग यानी DERC ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 रिक्त पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर की जाएगी। इसमें सचिव, कार्यपालक निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


भर्ती में सचिव, कार्यपालक निदेशक (टैरिफ), कार्यपालक निदेशक (अभियांत्रिकी), कार्यपालक निदेशक (विधि), संयुक्त निदेशक (टैरिफ-वित्त), संयुक्त निदेशक (विधि) जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निदेशक (टैरिफ-अर्थशास्त्र), उप निदेशक (टैरिफ-लेखा एवं वित्तीय विश्लेषण), उप निदेशक (विधि), संयुक्त सचिव, उप निदेशक (आईटी), प्रधान निजी सचिव समेत कई पदों पर नियुक्तियां होंगी।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित किए गए हैं। लेवल-14 के पदों पर वेतनमान 1,44,200 से 2,18,200 रुपये है। लेवल-13 के पदों पर 1,23,100 से 2,15,900 रुपये, जबकि लेवल-11 के पदों पर 67,700 से 2,08,700 रुपये वेतनमान निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी पदों का वेतन कितना है?

सहायक निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद लेवल-10 में हैं, जिनका वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये है। सहायक लेखा अधिकारी और कार्मिक अधिकारी के पद लेवल-8 में हैं और इनका वेतनमान 47,600 से 1,51,100 रुपये निर्धारित किया गया है।

क्रमांक पद का नाम पदों की संख्या वेतन स्तर वेतनमान
1 सचिव 01 लेवल-14 ₹1,44,200–2,18,200
2 कार्यपालक निदेशक (टैरिफ) 01 लेवल-14 ₹1,44,200–2,18,200
3 कार्यपालक निदेशक (अभियांत्रिकी) 01 लेवल-14 ₹1,44,200–2,18,200
4 कार्यपालक निदेशक (विधि) 01 लेवल-14 ₹1,44,200–2,18,200
5 संयुक्त निदेशक (टैरिफ-वित्त) 01 लेवल-13 ₹1,23,100–2,15,900
6 संयुक्त निदेशक (विधि) 01 लेवल-13 ₹1,23,100–2,15,900
7 उप निदेशक (टैरिफ-अर्थशास्त्र) 01 लेवल-11 ₹67,700–2,08,700
8 उप निदेशक (टैरिफ-लेखा एवं वित्तीय विश्लेषण) 01 लेवल-11 ₹67,700–2,08,700
9 उप निदेशक (विधि) 01 लेवल-11 ₹67,700–2,08,700
10 संयुक्त सचिव 01 लेवल-11 ₹67,700–2,08,700
11 उप निदेशक (उपभोक्ता सहायक) 01 लेवल-11 ₹67,700–2,08,700
12 प्रधान निजी सचिव 02 लेवल-11 ₹67,700–2,09,700
13 उप निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) 01 लेवल-11 ₹67,700–2,08,700
14 सहायक निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) 02 लेवल-10 ₹56,100–1,77,500
15 सहायक लेखा अधिकारी 01 लेवल-8 ₹47,600–1,51,100
16 कार्मिक अधिकारी 01 लेवल-8 ₹47,600–1,51,100

 

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

  • DERC भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।
  •  इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
  • आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता और अनुभव की शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।

आवेदन कैसे करना होगा?

  • सबसे पहले DERC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से जुड़े विज्ञापन में दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जांच करें।
  • डेपुटेशन से जुड़े नियम और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांच लें और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करें।
  •  भविष्य के लिए आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रख लें।
  • कहां से मिलेगी जानकारी?

भर्ती से जुड़ी किसी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार DERC के उप निदेशक (कार्मिक), प्रशस्ति डे से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए ई-मेल hrdivderc@gmail.com और फोन नंबर 011-41080414 दिया गया है। फोन पर संपर्क सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed