झारखंड में कथित तौर पर डायन होने के शक में दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद संदिग्धों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। घटना सरायकेला खरसांवा ज़िले के कुचाई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। सरायकेला खरसांवा के एसपी इंद्रजीत महथा ने बीबीसी को बताया कि श्यामलाल मुंडा के एक साल के बेटे की शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक़ श्यामलाल मुंडा को शक था कि उसकी पड़ोसन 70 साल की जिंकारु मुंडाईन ने जादू-टोना कर उसके बेटे को मार दिया है।
डायन के शक में दो महिलाओं समेत चार लोगों की निर्मम हत्या
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
डायन के शक में दो महिलाओं समेत चार लोगों की निर्मम हत्या