फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम अपडेट: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में खिली रही धूप, अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 19 Jan 2023 06:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। घाटी में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Weather Update: Sunshine in many parts of Jammu Kashmir
जम्मू में ठंड से बचने की जुगत में युवती - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में धूप खिली रहने से लोगों को राहत मिली। कई दिन से दिन में धूप और रात को ठिठुरन बढ़ने का सिलसिला जारी है। घाटी में शीतलहर के बीच रात का तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग में भी रात्रि पारे में गिरावट आई है। दोहपर बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हुआ।

Weather Update: Sunshine in many parts of Jammu Kashmir
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, लेह और कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। घाटी में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।

Weather Update: Sunshine in many parts of Jammu Kashmir
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद सड़कों पर चलने लगे वाहन - फोटो : ANI

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन का तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इससे सर्दी का अहसास हुआ। धूप न खिलने से शाम को ठंडी हवाओं ने परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Sunshine in many parts of Jammu Kashmir
श्रीनगर में ठंड से बचने की कोशिश - फोटो : संवाद

यहां दिन का तापमान 17.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 14.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Update: Sunshine in many parts of Jammu Kashmir
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ठंड से बचने के लिए कांगड़ी के साथ एक बच्ची। - फोटो : फिदा हुसैन

बर्फबारी के चलते कारगिल का श्रीनगर और जम्मू से संपर्क टूट गया है। कारगिल के स्थानीय नागरिक इसकी वजह से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों के लिए अब वायुसेना ने कोरिअर सेवा शुरू की है। जब तक रास्ता नहीं खुलेगा। तब तक वायुसेना लोगों को कारगिल से श्रीनगर और जम्मू पहुंचाएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed