जम्मू-कश्मीर में लगातार चौथे दिन बारिश का कहर जारी है। नदी-नाले उफान पर होने के चलते अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कश्मीर का देश के अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क कटा हुआ है। श्रीनगर हाईवे बंद होने से तीन हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। कश्मीर जाने वाली जरूरी पदार्थों की सप्लाई ठप हो गई है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते जम्मू संभाग में छोटे-बड़े सौ से अधिक मार्ग बंद हैं। सड़कों के बह जाने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, सौ से अधिक सड़कें बंद, हाईवे पर तीन हजार से ज्यादा वाहन फंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को उधमपुर में भूस्खलन के चलते कार पर मलबा गिर जाने से एक बैंककर्मी की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के कारण दर्जनभर से अधिक फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। कठुआ के उज्ज दरिया में फंसे सात लोगों को बचाने के लिए वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू चलाया। किश्तवाड़ जिले के कालनई इलाके में नाला पार करते समय मोहम्मद याकूब (40) निवासी कोनूव किथर बह गए। उनका सुराग नहीं मिल पाया है।
मेंढर क्षेत्र में बारिश से स्कूल की इमारत ढह गई। एक पशुशाला गिरने से दो जानवरों की मौत हो गई। पुंछ के सलोत्री क्षेत्र में पुलस्त नदी में फंसे छह लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कश्मीर में मूसलाधार बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भूस्खलन के कारण बसोहली-कठुआ, कोटरंका-राजोरी, पाडर-किश्तवाड़, बसंत-डुडू, डोडा-भद्रवाह आदि मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद है।
सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (हाइड्रोलिक सर्कल), सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग जम्मू सुमित पुरी ने बताया कि जम्मू संभाग की कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। गुरुवार दोपहर तक शहर के बीचोंबीच बह रही तवी नदी का जलस्तर 10.30 फीट था जो खतरे के निशान से सात फीट नीचे था।
शाम चार बजे जम्मू के बाहरी इलाके में अखनूर के पास चिनाब नदी में जलस्तर 30 फीट रहा जो खतरे के निशान से पांच फीट नीचे था। विभागीय टीमें नियमित रूप से जल स्तर की निगरानी कर रही हैं और पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को जलस्रोतों के करीब नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सैलाब के महातांडव के बीच यहां हुई बर्फबारी, उफान पर नदियां, देखिए तस्वीरें