फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः अब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं, अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Sun, 09 Aug 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Aug 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast for jammu and kashmir, weather will remain generally cloudy, Ladakh and Drass
भयंकर गर्मी के बीच झील में नहाने युवा - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में अब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। जम्मू जिले में ही सामान्य से 50-60 फीसदी कम बारिश हुई है। यही हाल संभाग के अन्य जिलों का है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9-10 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 11 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

Weather Forecast for jammu and kashmir, weather will remain generally cloudy, Ladakh and Drass
भयंकर गर्मी के बीच झील में नहाने युवा - फोटो : बासित जरगर

विभाग के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार अब तक जम्मू-कश्मीर में मानसून कमजोर रहा है। लगभग सभी हिस्सों में सामान्य से आधे से भी कम बारिश हुई है। आगामी दिनों में अभी उम्मीद है कि मानसून सक्रिय होगा। मौसम के उतार चढ़ाव पर नजर रखी जा रही है। जम्मू में शनिवार सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की सूचना है, लेकिन दिनभर बादलों के बीच तपिश और उमस ने लोगों को परेशान किया।

Weather Forecast for jammu and kashmir, weather will remain generally cloudy, Ladakh and Drass
भयंकर गर्मी के बीच झील में नहाने युवा - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में दिन का तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 16.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेकिन यहां भी उमस हावी है। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 तक चले जाने से हर कोई बेहाल है। यहां दिन का तापमान 32.3 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 32.2, बटोत में 28.1 और भद्रवाह में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast for jammu and kashmir, weather will remain generally cloudy, Ladakh and Drass
भयंकर गर्मी के बीच झील में नहाने युवा - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में तपिश जारी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। शनिवार को जम्मू और श्रीनगर का तापमान लगभग एक जैसा रहा।
विज्ञापन
Weather Forecast for jammu and kashmir, weather will remain generally cloudy, Ladakh and Drass
भयंकर गर्मी के बीच झील में नहाने युवा - फोटो : बासित जरगर
यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीकुंड में दिन का तापमान 33.1, कुपवाड़ा में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed