फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले: 2023 में तैयार होगी जोजिला टनल, 2024 में पीएम करेंगे उद्घाटन

Wed, 29 Sep 2021 10:42 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 29 Sep 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Gadkari said: Zojila Tunnel will be ready in 2023, PM will inaugurate in 2024
जोजिला टनल - फोटो : बासित जरगर

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाली एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल को दिसंबर 2023 में तैयार कर लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी को निर्देश दे दिए गए हैं। 26 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जोजिला टनल का उद्घाटन करवाया जाएगा। गडकरी ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। हम चाहते हैं कि जो परियोजनाएं इस समय में चल रही हैं, उन्हें चुनाव से पहले पूरा किया जाए। जोजिला सुरंग का निरीक्षण दौरा करने के बाद गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 सुरंगें बनाई जा रही हैं। रोड कनेक्टिविटी के तहत जम्मू-कश्मीर में 20 और लद्दाख में 11 टनल बन रही हैं जिनकी कुल लंबाई 52 किलोमीटर है। इन सुरंगों के निर्माण की लागत 1.4 लाख करोड़ है। अगले चरण में दोनों प्रदेशों को एक लाख करोड़ की और राशि जारी की जाएगी।

Union Minister Gadkari said: Zojila Tunnel will be ready in 2023, PM will inaugurate in 2024
जोजिला टनल - फोटो : बासित जरगर

गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो वर्ष में जम्मू-कश्मीर की सड़क परियोजनाओं में जितना काम किया है, उतना कार्य करने में इससे पूर्व 50 वर्ष लग गए थे।

Union Minister Gadkari said: Zojila Tunnel will be ready in 2023, PM will inaugurate in 2024
जोजिला टनल - फोटो : बासित जरगर

वर्तमान में जोजिला दर्रा पार करने में साढ़े तीन घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Gadkari said: Zojila Tunnel will be ready in 2023, PM will inaugurate in 2024
जोजिला टनल - फोटो : बासित जरगर

सुरंग बनने से यह सफर 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। इसी तरह से जम्मू से श्रीनगर की दूरी दो साल बाद तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी।

विज्ञापन
Union Minister Gadkari said: Zojila Tunnel will be ready in 2023, PM will inaugurate in 2024
जोजिला टनल - फोटो : बासित जरगर

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास कार्यों में रफ्तार के सवाल पर गडकरी ने कहा कि इसका उत्तर सभी के लिए अध्ययन और चिंतन का विषय है।

यह भी पढ़ें- बेनकाब हुआ पाकिस्तान: आतंकी बोला- सेना देती थी प्रशिक्षण, वो कहते थे इस्लाम खतरे में है और...   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed