फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में आतंकवाद और देश के बाकी हिस्सों में नशा परोस रहा पाक, ऐसा रहा पूरे साल का हाल

Wed, 26 Dec 2018 09:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 26 Dec 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
two thousand crore heroine caught in year 2018 in Jammu kashmir send by pakistan for terror funding
Drugs in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी युवाओं को आतंकवाद में धकेलने वाला पाकिस्तान अब पूरे देश में नशे की तस्करी का प्रयास कर रहा है। इस साल के आंकड़े बताते हैं कि लगभग दो हजार करोड़ रुपये की हेरोइन पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर पहुंची, जिसे पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पकड़ा। 


अकेले जम्मू जिले में ही इस साल 86.375 किलो हेरोइन पुलिस ने पकड़ी है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 430 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही हेरोइन की तस्करी करने वाले 175 लोग भी पकड़े गए। इनमें 100 से अधिक कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, टंगधार, कुलगाम के रहने वाले हैं। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 161 किलो हेरोइन पकड़ी। 

 
two thousand crore heroine caught in year 2018 in Jammu kashmir send by pakistan for terror funding
drugs
पहले 06 अगस्त को 51 किलो, फिर 02 सितंबर को 60 किलो और 07 नवंबर को 50 किलो हेरोइन पकड़ी गई। एनसीबी की तरफ से पकड़ी गई सारी हेरोइन दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गोवा कलकत्ता जैसे शहरों में भेजी जानी थी। सूत्रों ने बताया कि इस साल पूरे जम्मू-कश्मीर में दो हजार करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। इसमें से 12 करोड़ की हेरोइन सिर्फ जम्मू में ही पकड़ी गई है। बाकी की अन्य जिलों में बरामद हुई।

 
two thousand crore heroine caught in year 2018 in Jammu kashmir send by pakistan for terror funding
आतंकी - फोटो : Demo Pic
आतंकियों के लिए फंड भी जुटा रहा पाक
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान तस्करी से जमा होने वाले धन को आतंकियों की मदद के लिए इस्तेमाल कर रहा है। यह रकम पीओके में चलने वाले आतंकी कैंपों में लगाई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
two thousand crore heroine caught in year 2018 in Jammu kashmir send by pakistan for terror funding
loc - फोटो : फाइल
अफगानिस्तान से पाकिस्तान फिर भारत में सप्लाई
कश्मीर के कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, बारामुला, जम्मू के पुंछ जिले की एलओसी से यह हेरोइन आ रही है। अफगानिस्तान से बड़े पैमाने पर हेरोइन पाकिस्तान आती है, यहां से कश्मीर की एलओसी से जम्मू तक पहुंच रही है। जम्मू से फिर इसे पंजाब, दिल्ली, गोवा, हिमाचल, कोलकाता भेजा जाता है। 


 
विज्ञापन
two thousand crore heroine caught in year 2018 in Jammu kashmir send by pakistan for terror funding
पीओके - फोटो : pti
पीओके में बैठे रिश्तेदारों का इस्तेमाल
सूत्रों ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर में कई ऐसे लोग हैं, जिनके रिश्तेदार पुंछ, कुपवाड़ा, बारामुला और टंगधार की एलओसी के बिल्कुल पास बसते हैं। उस पार और इस पार की एलओसी के साथ लगते गांव में रहने वाले लोग इस नेटवर्क को चला रहे हैं। जम्मू में कुछ माह पहले कुपवाड़ा का एक व्यक्ति पकड़ा गया। उसने बताया कि पीओके में बैठे उसके एक रिश्तेदार ने उसे हेरोइन दी थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed