फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए कुछ इस तरह 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Fri, 03 Aug 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
two militants shot dead in encounter held 12 hours in shopour jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 12 घंटे की मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ। इलाज के दौरान वह जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ सोपोर के बहरामपोरा गांव में हुई है। दरअसल सुरक्षाबलों को इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तोइबा से सम्बंधित थे।
two militants shot dead in encounter held 12 hours in shopour jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार सोपोर के दुर्सू गांव में एक सूचना के आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा गुरुवार को देर रात करीब दस बजे इलाके की घेराबंदी की गई। इस बीच घेरे को सख्त किया गया और रात का समय होने के चलते पूरे इलाके की तारबंदी की गयी और जनरेटर सहित फ्लड लाइट्स लगाई गयी। इस बीच घेरे सख्त होता देख देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक घर में छुपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जिसका जवानों द्वारा भी मुहतोड़ जवाब दिया गया और एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। माना जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए मकान में छुपे दो आतंकियों ने भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।
two militants shot dead in encounter held 12 hours in shopour jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रात भर रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही और शुक्रवार सुबह भीषण मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें दो आतंकियों के मरने की खबर आई लेकिन जब जवानों द्वारा शव तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो उनमें से एक जिंदा आतंकी ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की जिसमें 22 आरआर के सिपाही विजय कुमार, सिपाही रणजीत और एसओजी का जवान इरफान अहमद वानी घायल हुआ। अधिकारी ने बताया कि तीनो को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया जहां रणजीत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
two militants shot dead in encounter held 12 hours in shopour jammu kashmir
attack - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा जारी लिए गए बयान के अनुसार मारे गए आतंकी लश्कर के थे और उनसे हथियार भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकियों में नसीराबाद सोपोर का रियाज अहमद डार और निकास पुलवामा का खुर्शीद अहमद मलिक शामिल है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार रियाज़ (22) को हाल ही में करीब 3 महीने पूर्व जेल से दो साल की सजा काटने के बाद रिहा किया गया था। उससे पत्थरबाजी के आरोप में पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था और जेल से रिहा होने के बाद 18 जुलाई, 2018 से लापता था जिसके बाद वो आतंकी बना। वहीँ खुर्शीद गत मंगलवार से लापता था और जम्मू के कटरा के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था।
विज्ञापन
two militants shot dead in encounter held 12 hours in shopour jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
वहीँ इस बीच मुठभेड़ के कारण जिला प्रशासन द्वारा सोपोर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के निर्देश सुबह ही कर दिए गए थे। क्योंकि पुलिस को अंदेशा था कि इस दौरान हिंसा भड़क सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed