फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर-बनिहाल के बीच दौड़ी ट्रेन, तीन महीने में हुआ करोड़ों का नुकसान

Mon, 18 Nov 2019 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Train service has resumed between Srinagar and Banihal jammu kashmir
kashmir train services - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में तीन महीने से अधिक समय तक बंद रही रेल सेवा पूरी तरह से बहाल कर हो गई है। श्रीनगर-बारामुला ट्रैक पर रेल सेवा को शुरू करने के बाद आज यानी कि सोमवार को श्रीनगर-बनिहाल ट्रैक पर रेल सेवा को बहाल कर दिया गया है। एहतियातन सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

Train service has resumed between Srinagar and Banihal jammu kashmir
kashmir train services - फोटो : बासित जरगर

बीते सोमवार को श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन पर ट्रायल के बाद मंगलवार से सेवा शुरू कर दी गई थी। शनिवार को श्रीनगर-बनिहाल रेल लाइन पर रेलवे और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल किया गया। आज से श्रीनगर-बारामुला और श्रीनगर-बनिहाल के बीच सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक दो जोड़ी ट्रेन चलेंगी।

Train service has resumed between Srinagar and Banihal jammu kashmir
kashmir train services - फोटो : बासित जरगर

रेल प्रबंधन के इस फैसले का दक्षिण कश्मीर के लोगों ने स्वागत किया है। लोगों के अनुसार रेल सेवा शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। जीआरपी के एसएसपी शौकत हुसैन ने कहा कि यहां पिछले करीब तीन महीने से रेल सेवा स्थगित थी। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने की स्थिति में यह बड़ा सहारा होता है। इसलिए इसे चलाना बहुत जरूरी था। ट्रायल के दौरान वह खुद ट्रेन में बैठकर बनिहाल तक गए। उन्होंने कहा, सब कुछ ठीक है। कश्मीर में भी स्थिति सामान्य हो गई है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Train service has resumed between Srinagar and Banihal jammu kashmir
srinagar train - फोटो : बासित जरगर

अनुच्छेद 370 हटने के बाद एजेंसियों को लगा था कि रेल को पटरी पर दौड़ाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए उन्होंने रेल प्रबंधन को घाटी में पांच अगस्त से जम्मू संभाग के बनिहाल से उत्तरी कश्मीर के बारामुला तक रेल सेवा को बंद रखने के निर्देश दिए थे। बंद के चलते (तीन महीने के दौरान) करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Train service has resumed between Srinagar and Banihal jammu kashmir
srinagar train - फोटो : बासित जरगर

ऐसा दूसरी बार हुआ है कि रेल सेवा को इतने लंबे समय के लिए बंद रखा गया हो। इससे पहले वर्ष 2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बने हालात के चलते इस सेवा को करीब पांच महीने तक बंद रखा गया था। उस दौरान भी करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ था। वर्ष 2017 और 2018 में 44 और 30 दिनों तक रेल सेवा एहतियातन बंद रही थी, तब करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed