{"_id":"615294558ebc3edae039f5c1","slug":"tourists-will-be-able-to-reach-siachen-base-camp-forward-areas-of-ladakh-are-also-open-for-tourists","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: सियाचिन बेस कैंप तक जा सकेंगे पर्यटक, लद्दाख के अग्रिम इलाके भी पर्यटकों के लिए खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: सियाचिन बेस कैंप तक जा सकेंगे पर्यटक, लद्दाख के अग्रिम इलाके भी पर्यटकों के लिए खुले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लद्दाख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश भर के पर्यटक अब सियाचिन बेस कैंप तक की सैर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते विदेशी पर्यटकों के आने की मनाही होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत की गई है। विश्व पर्यटन दिवस पर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन ने पहले दल को सियाचिन बेस कैंप के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल भी मौजूद रहे।
लद्दाख पर्यटन विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सियाचिन बेस कैंप को घरेलू पर्यटकों के लिए खोलने की जानकारी दी गई है। लद्दाख में भारत-पाकिस्तान एलओसी से सटे सियाचिन ग्लेशियर को विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र कहा जाता है। हालांकि ग्लेशियर के शिखर से बेस कैंप काफी दूर है। लेकिन साहसिक पर्यटन प्रेमियों के लिए बेस कैंप तक आने की अनुमति बड़ी राहत होगी।
2 of 5
मैग्नेटिक हिल
- फोटो : iStock
सुरक्षा कारणों से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बंद किए गए लद्दाख के कई अग्रिम इलाकों से पाबंदियां हटा दी गई हैं।
3 of 5
लद्दाख
- फोटो : istock
एलओसी से सटी कारगिल की मश्को घाटी से लेकर लेह जिले में चीन से सटी एलएसी के पास कई गांवों में पर्यटन बहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लद्दाख
- फोटो : istock
एलएसी के पास चुशुल, पैंगोंग झील से सटे मन-मेरक लोमा, सागा ला और हनले तक घरेलू पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बिना इनर लाइन परमिट के आवाजाही की अनुमति होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सियाचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
लद्दाख संस्कृति सचिव के महबूब अली खान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन गांवों में अब घरेलू पर्यटक व स्थानीय लोग बिना रोक-टोक के आवाजाही कर सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।