फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 28 march 2021

कोरोना ने बढ़ाई चिंता: जम्मू-कश्मीर में मिले 309 नए संक्रमित, चार की मौत भी

Sun, 28 Mar 2021 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 06:00 PM IST
सार

  • प्रदेश में कोरोना से फिर बिगड़ने लगे हैं हालात 
  • अब तक 1,29,993 लोग हो चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 28 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है। रविवार को केंद्र शासित प्रदेश में 309 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2122 पहुंच गई है। अब तक 1,29,993 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1989 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले शनिवार को 271 मामले सामने आए थे। कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शोपियां में शहीद हुआ यूपी का लाल: सेना ने हवलदार पिंकू कुमार को दी श्रद्धांजलि    
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी
विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल में टेस्टिंग बढ़ने से कोरोना संक्रमितों में तेजी से इजाफा हो सकता है। ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने में विचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रवार मामलों का ब्योरा मांगा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार रैपिड के साथ आरटीपीसीआर टेस्टिंग बढ़ाई गई है। कई स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। स्कूलों में भी स्टाफ की टेस्टिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'ओके कट' से गूंजने लगा मिनी कश्मीर, भद्रवाह में हिंदी फिल्म आलिंगन की शूटिंग शुरू    

कोरोना महामारी के प्रसार को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने आम जनता को पर्व के आयोजन के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। एडवाइजरी के तहत सभी लोग स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। इसमें मास्क और सैनिटाइजर के उपयोग के साथ होली के उत्सव के दौरान पानी का न्यूनतम उपयोग करने की सलाह दी है।

एडवाइजरी के तहत सड़क पर पैदल चलने वालों, वाहनों और निजी संपत्तियों पर कोई रंग या पानी नहीं फेंकेगा। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और बीमार लोगों को त्योहार पर घर में रहने के लिए कहा है। वहीं, लाउडस्पीकर/साउंड सिस्टम लगाकर लोगों को भीड़ एकत्र न करने के लिए कहा है।

इस संबंध में एसएसपी रमेशचंद्र कोतवाल का कहना है कि इस बार पुलिस कार्रवाई के बजाए लोगों को जागरूक करने को प्राथमिकता दे रही है। इस संबंध में जिला के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है कि वह अपने अपने क्षेत्र में लोगों को भीड़ से बचने के साथ उन्हें सामाजिक दूरी के पालन करने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed