फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज दुल्हन की तरह सजी है मंदिरों की नगरी, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें और करें जम्मू दर्शन

Tue, 08 Oct 2019 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Today jammu city of temples is adorned like a bride, Dussehra in jammu kashmir
विजयादशमी पर्व की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जम्मू शहर में प्रमुख रूप से परेड मैदान और दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में विजयादशमी मनाई जाती है। इन मैदानों पर विजयादशमी पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के कई इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं जोकि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Today jammu city of temples is adorned like a bride, Dussehra in jammu kashmir
विजयादशमी पर्व की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

परेड मैदान पर 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला राज्य में सबसे ऊंचा और आकर्षण का केंद्र होगा। विजयादशमी पर लंकापति रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।

Today jammu city of temples is adorned like a bride, Dussehra in jammu kashmir
विजयादशमी पर्व की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

वहीं दशहरा पर्व को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी की गई है। शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर गश्त की। हर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। पुराने शहर में वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। परेड ग्राउंड और गांधी नगर के दशहरा ग्राउंड पर आज होने वाले दशहरा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today jammu city of temples is adorned like a bride, Dussehra in jammu kashmir
विजयादशमी पर्व की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की तरफ से पुराने शहर सहित होटलों, प्रमुख स्थानों और चौक चौराहों पर चेकिंग की गई। इस दौरान शहर के दुकानदारों से कहा गया है कि वह अलर्ट रहें। कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
Today jammu city of temples is adorned like a bride, Dussehra in jammu kashmir
विजयादशमी पर्व की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट भी बार-बार घोषणा कर आने जाने वाले यात्रियों को आगाह किया जा रहा है कि वह किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को सूचित करें। आयोजन स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ताकि हर किसी पर नजर रखी जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed