फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में दशहरा की धूम, घाटी में घात लगाए बैठे राक्षसों के संहार के लिए सेना तैयार

Tue, 08 Oct 2019 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Oct 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Due to Dussehra festival, in Jammu and Kashmir Strict security
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

दशहरा पर्व को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी की गई है। सोमवार को शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर गश्त की। हर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। पुराने शहर में वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। परेड ग्राउंड और गांधी नगर के दशहरा ग्राउंड पर आज होने वाले दशहरा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Due to Dussehra festival, in Jammu and Kashmir Strict security
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

पुलिस की तरफ से पुराने शहर सहित होटलों, प्रमुख स्थानों और चौक चौराहों पर चेकिंग की गई। इस दौरान शहर के दुकानदारों से कहा गया है कि वह अलर्ट रहें। कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Due to Dussehra festival, in Jammu and Kashmir Strict security
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट भी बार बार घोषणा कर आने जाने वाले यात्रियों को आगाह किया जा रहा है कि वह किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को सूचित करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to Dussehra festival, in Jammu and Kashmir Strict security
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

पुलिस की ओर से दोनों आयोजन स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ताकि हर किसी पर नजर रखी जाए। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षाकर्मियों को नजर रखने के लिए कहा गया है।

 

विज्ञापन
Due to Dussehra festival, in Jammu and Kashmir Strict security
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की तरफ से सर्च की गई। सभी थानेदारों और पुलिस चौकी अफसरों को कहा गया है कि वह अपने अपने इलाके में मौजूद रहें। अधिकारियों को अपने अपने इलाके में पैदल मार्च निकालने के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed