फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा मुठभेड़: जवानों पर पत्थरबाजी करने वाले दस उपद्रवी गिरफ्तार, देखिए तस्वीरें

Sat, 03 Apr 2021 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Ten Miscreants arrested in Pampore for creating Law Order disturbances near Kakapora encounter site
काकापोरा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

पंपोर पुलिस ने काकापोरा मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों पर पथराव करने के मामले में दस उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शुक्रवार को काकापोरा मुठभेड़ में तीन स्थानीय आतंकवादियों के सफाए के बाद उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया था। साथ ही सैन्य वाहनों को भी निशाना बनाया था। इस दौरान देश विरोधी नारे भी लगाए गए थे।




 

Ten Miscreants arrested in Pampore for creating Law Order disturbances near Kakapora encounter site
काकापोरा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मौके पर बनाए गए वीडियो व अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पंपोर पुलिस ने 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पत्थरबाजी में शामिल अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने दो टूक कहा है कि इन घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माता-पिता को अपने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में शामिल करने से बचना चाहिए। ज्ञात हो कि पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। सभी आतंकी स्थानीय थे और तीन मंजिला इमारत में छिपे थे।

Ten Miscreants arrested in Pampore for creating Law Order disturbances near Kakapora encounter site
काकापोरा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों के मारे जाने के बाद अराजक तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। इस दौरान अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए जवानों ने हल्का बल प्रयोग किया। उधर, आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में दो नागरिक घायल भी हुए। घायलों की पहचान पुलवामा के संबूरा के इशरत जान (25) और गुलाब नबी डार (42) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ten Miscreants arrested in Pampore for creating Law Order disturbances near Kakapora encounter site
काकापोरा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जानकारी मिली थी कि कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा जिले से गुजरते हाइवे पर आतंकी अपना अड्डा बना रहे हैं। इन क्षेत्रों में आतंकी ओजी वर्करों और स्थानीय युवाओं को अपने संपर्क में लेकर हमलों की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ten Miscreants arrested in Pampore for creating Law Order disturbances near Kakapora encounter site
काकापोरा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

आतंकी इन रूट पर यात्रियों और सुरक्षाबलों के काफिलों को निशाना बना सकते हैं जिसमें आईईडी और स्टिकी बम इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 


ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी    

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed