फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में पारे की हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन भी 30 डिग्री के पार रहा तापमान, राहत के नहीं आसार

Mon, 01 Apr 2019 01:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 01 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
temperature hike in Jammu city crossed 30 degree during day time
जम्मू में गर्मी की हुई शुरुआत - फोटो : निखिल मेहता
शीतकालीन राजधानी जम्मू में तापमान रविवार को भी तीस डिग्री से पारा रहा। ऐसे में कूल-कूल होने के लिए हलके कपड़े पहनने शुरू कर दिए। पंखे, कूलर और एसी चल पड़े हैं। लोग खुद को ठंडा करने के लिए विकल्प ढूंढने लगे हैं। मौसम विभाग ने साफ कहा कि आगामी दिनों भी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। 


 
temperature hike in Jammu city crossed 30 degree during day time
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेता बच्चा - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू में रविवार को पारे ने हैट्रिक लगाई। लगातार तीसरे तीन तापमान 30 डिग्री के पार रहा। सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाना शुरू किया। दोपहर को पसीने छूट रहे थे। 

 
temperature hike in Jammu city crossed 30 degree during day time
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता
यहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature hike in Jammu city crossed 30 degree during day time
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेते बच्चे - फोटो : निखिल मेहता
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अच्छी खासी गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं कश्मीर की बात करें तो यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

 
विज्ञापन
temperature hike in Jammu city crossed 30 degree during day time
बच्चे को आंचन में धूप से छिपाती मां - फोटो : निखिल मेहता
कश्मीर में सबसे ज्यादा गर्म जिला कुपवाड़ा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं गुलमर्ग राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed