फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी ऑक्ट्राय पोस्ट: बीटिंग द रिट्रीट परेड में बीएसएफ कमांडो और महिला दस्तों ने दिखाया जोश, देखिए तस्वीरें

Sat, 02 Oct 2021 10:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Suchetgarh Beating the Retreat Parade, BSF commandos and women squads showed enthusiasm
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

भारत माता की जय और जय हिंद के नारों की गूंज, उत्साह, जोश और देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन। गांधी जयंती पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा सुचेतगढ़ (जम्मू) जीरो लाइन पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट शनिवार को ऐतिहासिक पलों का गवाह बनी। देशभक्ति के जयघोषों के बीच वाघा बॉर्डर की तर्ज पर इस पोस्ट पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आगाज किया गया। बीएसएफ की 36वीं बटालियन की ओर से शुरू की गई इस रिट्रीट सेरेमनी में जवानों ने जोश दिखाया। सेरेमनी में जवानों का हौसला बढ़ाने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) एनएस जम्वाल भी पहुंचे। 

बीटिंग द रिट्रीट के लिए ऑक्ट्राय पोस्ट को सजाया गया था। स्वागत गेट के साथ पूरी पोस्ट में रोशनी से सजावट की गई थी। जीरो लाइन पर पोस्ट के बीचोंबीच लहरा रहा तिरंगा भारत की शान के गौरव का प्रतीक था। बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में बीएसएफ के विभिन्न दस्तों ने कौशल और जांबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।

Suchetgarh Beating the Retreat Parade, BSF commandos and women squads showed enthusiasm
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

इसमें कमांडो दस्ते ने दिखाया कि वे दुश्मन की हर चुनौती का जवाब देने को तैयार हैं। इसी तरह डॉग स्क्वायड दस्ते में प्रशिक्षित श्वानों ने अपने प्रशिक्षक के निर्देशों पर अतिथियों को सलामी दी और कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया।

Suchetgarh Beating the Retreat Parade, BSF commandos and women squads showed enthusiasm
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

महिला दस्ते में बीएसएफ कर्मियों ने दिखाया कि वे हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर देश सेवा के लिए तत्पर हैं। एक अन्य दस्ते में जवानों ने हाथों की उंगलियों पर 303 बंदूक को घुमाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suchetgarh Beating the Retreat Parade, BSF commandos and women squads showed enthusiasm
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

रिट्रीट सेरेमनी में जवानों ने कदमों के तालमेल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। सेरेमनी में कलाकारों ने डुग्गर संस्कृति की लोकनृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। सेरेमनी में बीएसएफ अधिकारियों, जवानों के परिवारवालों के अलावा स्कूली छात्राओं को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
Suchetgarh Beating the Retreat Parade, BSF commandos and women squads showed enthusiasm
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
आखिर में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ नीचे उतारा गया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ सेरेमनी का समापन हुआ। इस दौरान बीएसएफ की ओर हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed