फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाइट क्रिसमस: गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच सेंटा क्लाज की अजब-गजब तस्वीर, पर्यटकों के खिले चेहरे..आप भी देखें नजारे  

Sat, 25 Dec 2021 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 03:58 PM IST
सार

क्रिसमस के मौके पर कश्मीर समेत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुलमर्ग समेत अन्य जगहों पर पर्यटकों ने सेंटा क्लाज के साथ फोटो और सेल्फी ली। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Stunning picture of Santa Claus amidst snowfall in Gulmarg
गुलमर्ग में पर्यटकों के साथ सेंटा क्लाज। - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटकों ने क्रिसमस बर्फबारी के बीच सेंटा क्लाज के साथ मनाया। सैलानियों को सेंटा क्लाज ने विभिन्न करतब और उपहार देकर चौंकाया। गुलमर्ग में बर्फबारी से चारों ओर सफेद चादर बिछ गई है। इसे देखने के लिए हजारों सैलानी कश्मीर पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने इस साल के अंत में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 28 दिसंबर को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 

Stunning picture of Santa Claus amidst snowfall in Gulmarg
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद सेंटा क्लाज। - फोटो : बासित जरगर

शनिवार को पूरे प्रदेश में क्रिसमस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटक स्थलों पर सैलानियों के लिए विशेष कार्यक्रम हुए। पर्यटन स्थलों पर नए साल में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बर्फबारी के बीच गुलमर्ग बर्फ की सफ़ेद चादर में लिपट गया है। पर्यटन विभाग ने गुलमर्ग के सेंट मैरी चर्च में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। ईसाई समुदाय के लोगों और पर्यटकों ने चर्च की विशेष प्रार्थना में भाग लिया।

Stunning picture of Santa Claus amidst snowfall in Gulmarg
गुलमर्ग में सेंटा क्लाज। - फोटो : बासित जरगर

चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था और बर्फबारी के बीच यह चर्च जगमगा रहा था। दिल्ली से आई प्रियंका ने कहा कि गुलमर्ग आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। व्हाइट क्रिसमस के बारे में आज तक पढ़ते आए थे लेकिन आज अनुभव करके काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। पंकज जैन ने बताया कि वह गुलमर्ग घूमने आए हैं। आज ही श्रीनगर पहुंचे वहीं रुकने का प्लान था परंतु जब पचा चला कि गुलमर्ग में बर्फबारी हो रही है इसके बाद यहां चले आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stunning picture of Santa Claus amidst snowfall in Gulmarg
बच्चों को गिफ्ट देती सैन्य अधिकारी। - फोटो : बासित जरगर

एक अधिकारी ने बताया किअब न्यू ईयर के मौके तक गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और दूधपथरी में विंटर कार्निवाल का विभाग द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Stunning picture of Santa Claus amidst snowfall in Gulmarg
जम्मू में क्रिसमस के मौके पर लोग। - फोटो : निखिल मेहता

जम्मू में दिन भर साफ रहा मौसम
कश्मीर घाटी के अन्य इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, पहलगाम में माइनस 1.3 और गुलमर्ग में माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 30.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.8, बटोत में 4.0, कटड़ा में 8.4 और भद्रवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 और कारगिल में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed