फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा टीचर: जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में शिक्षिका रजनी बाला को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

Thu, 09 Jun 2022 01:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में वीरवार को शिक्षिका रजनी बाला को श्रद्धांजलि दी गई। सभी राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर शिक्षिका रजनी बाला को याद किया।

विज्ञापन
Students and staff members observed 2 minutes of silence to pay tributes to teacher Rajni Bala in all jammu kashmir schools
Kulgam - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में गुरुवार को शिक्षिका रजनी बाला को श्रद्धांजलि दी गई। सभी राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शिक्षिका रजनी बाला को याद किया।



31 मई को शिक्षिका रजनी बाला को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में आतंकवादियों ने गोलियों का निशाना बनाया था, जिससे उनकी मौत हो गई थीं। शिक्षिका की मौत के दसवें दिन पर गुरुवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में असेंबली के दौरान सुबह साढ़े बजे दो मिनट का मौन रखा गया।

Students and staff members observed 2 minutes of silence to pay tributes to teacher Rajni Bala in all jammu kashmir schools
Gopalpora High School - फोटो : सोशल मीडिया
गोपालपोरा हाई स्कूल ने अपने टीचर को किया याद

कुलगाम के गोपालपोरा हाई स्कूल में आज भावनात्मक नजारा देखने को मिला। स्कूली विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों दो मिनट का मौन रखकर अपनी शिक्षिका रजनी बाला को याद किया। रजनी बाला पिछले पांच साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं। रजनी बाला ने आर्ट्स में एमए किया था। साथ ही उनके पास बीएड और एमफिल की डिग्री भी थी।
Students and staff members observed 2 minutes of silence to pay tributes to teacher Rajni Bala in all jammu kashmir schools
राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अमीरा कदल, श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
शिक्षिका रजनी बाला के नाम पर होगा गोपालपोरा स्कूल

कुलगाम जिले में गोपालपोरा स्कूल अब आतंकी हमले में मारी गईं शिक्षिका रजनी बाला के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांबा स्थित रजनी बाला के घर जाकर परिवार सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार रजनी बाला के परिवार के साथ है। उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं, पीड़ित परिजनों की ओर से ज्ञापन सौंपकर रजनी बाला के लिए शहीद का दर्जा मांगा गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्कूल का नाम बदलने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Students and staff members observed 2 minutes of silence to pay tributes to teacher Rajni Bala in all jammu kashmir schools
Govt Model Higher Secondary School Batote - फोटो : सोशल मीडिया

सांबा में रजनी के परिवार वालों से मुलाकात के बाद एलजी ने ट्वीट कर लिखा - आज सांबा स्थित रजनी बाला के परिवार वालों से मुलाकात की है। रजनी कश्मीर घाटी में ऐसी शिक्षक थीं, जिनकी सभी प्रशंसा करते थे और सेवाकाल के दौरान प्रेरक शिक्षक के रूप में उन्हें स्नेह भी मिला। जम्मू-कश्मीर प्रशासन रजनी बाला के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Students and staff members observed 2 minutes of silence to pay tributes to teacher Rajni Bala in all jammu kashmir schools
राजकीय स्कूल, चिनैनी - फोटो : रोहित गुप्ता
शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन देखने को मिले। कश्मीर संभाग में एक के बाद एक हुई टारगेट किलिंग को लेकर जम्मू और कश्मीर संभाग में लोगों में भारी रोष देखा गया। इसके बाद से घाटी में पीएम पैकेज के तहत नौकरी कर कश्मीरी पंडित और अन्य डोगार कर्मचारी कश्मीर से बाहर ट्रांसफर किए जाने की मांग कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed