फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: नए साल में श्रीनगर में हुई पहली बर्फबारी, बच्चों ने कुछ इस अंदाज में उठाया लुफ्त

Fri, 04 Jan 2019 05:01 PM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Anupam Prasun Updated Fri, 04 Jan 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall in srinagar jammu kashmir, children enjoyed the fall
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में नए साल पर इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। श्रीनगर सहित रियासत के सभी पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। गुरुवार को मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया था।

 

 
snowfall in srinagar jammu kashmir, children enjoyed the fall
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर मौसम विभाग ने कहा था कि 4-5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर में कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर 6 जनवरी को भी रहेगा।
 
snowfall in srinagar jammu kashmir, children enjoyed the fall
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
पीर की गली में बर्फबारी से राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड वीरवार दूसरे दिन भी बंद रहा। इस सड़क मार्ग पर खराब मौसम की लगातार मार पड़ रही है। आगामी दिनों में मौसम के खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोबारा यातायात बंद हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in srinagar jammu kashmir, children enjoyed the fall
snowfall - फोटो : twitter
शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जम्मू और कश्मीर के जिला उपायुक्तों को मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए बर्फबारी प्रभावित इलाकों में पर्याप्त स्नो कटर उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। लोगों को हिमस्खलन प्रभावित इलाकों में न जाने की हिदायत भी दी गई है।
 
विज्ञापन
snowfall in srinagar jammu kashmir, children enjoyed the fall
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
स्थान     न्यूनतम तापमान
कारगिल   माइनस   17.6
लेह         माइनस 13.3
गुलमर्ग     माइनस 8.5
पहलगाम  माइनस 7.3
श्रीनगर         0.2
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed