प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में कई जगह बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसी बीच जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल पटनीटॉप और नत्थाटॉप एक बार बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। यहां पहुंचे सैलानी हिमपात में खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों क्षेत्रों में ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयासरत है।
2 of 7
Snowfall in Pancheri
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने संबिधत एजेंसियों को सड़क को बर्फरहित बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। कुद पुलिस के थाना प्रभारी विजय कुमार व उनकी टीम की ओर से पटनीटॉप में यातायात को सुचारू बनाया गया। बर्फबारी के दौरान भी गाड़ियों को निकाला गया, ताकि सैलानी परेशान न हो।
3 of 7
Snowfall in Patnitop
- फोटो : रोहित गुप्ता
पटनीटॉप में लगातार दूसरी बार करीब एक फीट हिमपात हो चुका है और नत्थाटॉप में तीन फुट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। वहीं, बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानियों का पटनीटॉप पहुंचा भी जारी है। गुरुवार की देर रात से बारिश व बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठिठुरन में भारी इजाफा हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।
4 of 7
Snowfall in Patnitop
- फोटो : रोहित गुप्ता
पहाड़ी इलाकों में लगातार हिमपात जारी होने से बर्फीली हवाओं का दौर भी जारी है। पटनीटाप में बर्फ का आंनद लेने के लिए भी सैलानियों की बहार लौट आई है। बर्फ पर फिसलन के चलते कई सैलानियों को पहले कुद से आगे जाने की इजाजत नही मिली तथा सड़क से बर्फ को साफ करने के बाद कई सैलानी पटनीटॉप जा सके।
5 of 7
Snowfall in Jammu Kashmir
- फोटो : संवाद
पटनीटॉप की वादियां शुक्रवार को दिनभर बर्फ से लकदक रही और वहां पर लगातार हिमपात हो रहा है। बदले मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु भी पटनीटॉप पहुंचकर वहां पर ताजा हिमपात का आनंद लेते दिखे। बर्फबारी के बाद जो पर्यटक वापस लौटना चाहते थे पुलिस ने उनके वाहनों को भी सुरक्षित निकालने में मदद की।
एसडीएम परवेज अहमद नायक ने बताया कि पटनीटाप व नत्थाटाप में संबिधत एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क बंद न हो ताकि पटनीटॉप आने वाले सैलानियों को दिक्कत न हो। सैलानियों की आवाजाही के लिए पटनीटॉप खुला है। कुछ देर के लिए कुद के पास बर्फ साफ करने के लिए गाड़ियों को रोका जाता है। कई बार जाम से निपटने के लिए गाड़ियों को रोकना पड़ता है। इसके अलावा पटनीटॉप में सैलानियों की आवाजाही के लिए सड़क खुली रखी जाती है। उन्होनें कहा कि लोक निमार्ण विभाग, पीएमजीएसवाई को सड़क को साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण इलाकों से भी समय समय पर जानकारी ली जा रही है।