फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथों का जादू: 11 साल के रिगव की प्रतिभा के मुरीद हुए लोग, बोलती हैं ये तस्वीरें

Sun, 28 Mar 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Sketch art Rigav Anand of Kathua made amazing sketches
स्केच - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बीच घर बैठे और चंचल मन को कठुआ जिले के 11 साल के रिगव ने ऐसा संभाला कि अब उसके हाथों के जादू से उसकी बनाई तस्वीरें बोलती नजर आती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन तस्वीरों से निकलकर अभी कोई बाहर आएगा और बात करने लगेगा। छह महीने पहले तक रिगव के लिए यह सपने जैसा था, लेकिन उसने अपनी प्रतिभा को निखारना शुरू किया और आज कई लोग उसकी प्रतिभा के मुरीद हो चुके हैं।

Sketch art Rigav Anand of Kathua made amazing sketches
स्केच - फोटो : अमर उजाला

कठुआ के बेटे रिगव आनंद ने बीते छह महीनों में ही 120 से ज्यादा स्केच तैयार किए हैं, जिससे आज वह खूब वाहवाही लूट रहे हैं। रिगव ने न सिर्फ जीवित शख्सियतों को स्केच पर उकेरा है, बल्कि अपनी कल्पना से कई ऐसी तस्वीरें भी तैयार की हैं, जो किसी बड़े कलाकार के लिए भी अचंभा हैं। हाल ही में एक साधु की तैयार की हुई तस्वीर ऐसी है, जैसे मानो कागज में जान भर दी हो।

Sketch art Rigav Anand of Kathua made amazing sketches
स्केच - फोटो : अमर उजाला

रिगव के पिता मुनीष आनंद पुलिस विभाग में वरिष्ठ अफसर और माता नम्रता आनंद शिक्षक हैं। यह परिवार वर्तमान में जम्मू के छन्नी हिम्मत में रह रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बीच छठी कक्षा में पढ़ रहे रिगव ने अपने समय का सदुपयोग किया, जिससे वे बेहद संतुष्ट हैं। अन्य बच्चों से अलग रिगव ने कोरोना के दौरान यूट्यूब पर जम्मू के ही चित्रकार शुभम डोगरा के वीडियो देखकर प्रेरणा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sketch art Rigav Anand of Kathua made amazing sketches
स्केच - फोटो : अमर उजाला

अपनी व्यक्तिगत रुचि क्रिकेट को देखते हुए रिगव ने सादी पेंसिल के साथ ही पहला स्केच विराट कोहली का बनाया, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को यकीन हो गया कि उसके हाथों में बारीकियों को उकेरने वाला जादू है। 11 वर्षीय रिगव को इसके बाद परिवार का भरपूर सहयोग मिला और वो लगातार स्केच बनाते चले गए।

विज्ञापन
Sketch art Rigav Anand of Kathua made amazing sketches
11 साल के रिगव ने बनाया स्केच - फोटो : अमर उजाला

खास बात यह है कि शनिवार को ही रिगव अपने मेंटर शुभम डोगरा से भी पहली बार मिला और उन्हें उनका स्केच भेंट किया। इससे पहले रिगव शुभम से कभी नहीं मिला था। रिगव का सपना है कि उनकी ओर से बनाए गए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के स्केच को भी वो जल्द उनसे मुलाकात कर उन्हें भेंट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed