फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितमः जम्मू में कड़ाके की ठंड, कश्मीर में शीतलहर जारी, जनजीवन प्रभावित

Fri, 20 Dec 2019 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 20 Dec 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Severe cold in Jammu, cold wave in Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर के साथ जम्मू में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और बादलों के बीच कंपकंपा देने वाली सर्दी से हर कोई परेशान है। वहीं जम्मू में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री लुढ़क कर 12.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बीता। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।



 

Severe cold in Jammu, cold wave in Kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

संभाग के अन्य हिस्सों में भी हल्के बादलों के साथ कोहरा छाया रहा। कश्मीर में शीत लहर जारी है। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरा और विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाए दिए।

 

Severe cold in Jammu, cold wave in Kashmir
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

सर्दी बढ़ने से बाजार की खरीदारी पर भी असर पड़ा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू संभाग में बनिहाल न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Severe cold in Jammu, cold wave in Kashmir
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान भी 0.0 (शून्य) डिग्री दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
Severe cold in Jammu, cold wave in Kashmir
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
स्थान    न्यूनतम तापमान
लेह      माइनस 12.6
गुलमर्ग   माइनस 7.2
पहलगाम  माइनस 4.9
श्रीनगर    माइनस  2.3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed