{"_id":"5c2473e9bdec2256d6424c38","slug":"season-coldest-night-recorded-in-jammu-temperature-recorded-3-5-degree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात, 3.5 डिग्री किया गया दर्ज, बर्फीली हवाओं ने दुश्वारियां और बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात, 3.5 डिग्री किया गया दर्ज, बर्फीली हवाओं ने दुश्वारियां और बढ़ाईं
Thu, 27 Dec 2018 12:10 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Winter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से रियासत का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मंगलवार की रात इस सीजन की जम्मू में सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सीजन में सबसे कम है।
- फोटो : ani
इससे पहले 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके साथ ही तेज बर्फीली हवाओं ने परेशानियां और बढ़ा दी हैं। दिन में अधिकांश समय धुंध छाई रही। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि वीरवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग के सभी हिस्सों में रात के साथ दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बुधवार दिन का पारा 14.7 और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
उधर श्रीनगर, लेह, कारगिल और द्रास में तापमान लगातार नीचे की ओर गिर रहा है। विश्वविख्यात डल झील के साथ अन्य जलाशयों में पानी जम गया है। घाटी में तेज बर्फीली हवाएं आम आदमी की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। लेह में तापमान माइनस 17.1, कारगिल में माइनस 14.4 व श्रीनगर में माइनस 6.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन
manali leh road
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 17.1
कारगिल माइनस 14.4
गुलमर्ग माइनस 9.4
पहलगाम माइनस 7.9
श्रीनगर माइनस 6.7
काजीकुंड माइनस 5.9
लेह माइनस 17.1
कारगिल माइनस 14.4
गुलमर्ग माइनस 9.4
पहलगाम माइनस 7.9
श्रीनगर माइनस 6.7
काजीकुंड माइनस 5.9