हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया रियाज नायकू को आखिरकार सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों को इस बात की पुख्ता सूचना मिली थी कि कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन का मुखिया रियाज नायकू साथियों के साथ अपनी मां से मिलने बेगपोरा स्थित अपने गांव आया हुआ है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुख्ता रणनीति तैयार कर उसके गांव को पूरी तरह घेर लिया। रियाज पहले भी कई मौकों पर सुरक्षाबलों को गच्चा देकर बच निकला था। इस बार सुरक्षाबल उसे कोई मौका नहीं देना चाहते थे।
2 of 5
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों ने मंगलवार की रात को ही पूरा इलाका घेर लिया। उनके पास पुख्ता सूचना थी कि रियाज यहां छिपने के लिए जमीन के अंदर बनाए गए अज्ञात ठिकानों और सुरंगों में शरण लेता है। इसलिए उन्होंने गांव में आतंकी ठिकाने या सुरंग की तलाश में रेलवे ट्रैक और सेब के बागों की जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। इसके साथ ही घर-घर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया।
3 of 5
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबल पूरे ऑपरेशन के दौरान इस बात का भी ध्यान रख रहे थे कि आम नागरिकों को इससे किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। जहां एक ओर रेलवे ट्रैक और सेब के बागों में खोदाई हो रही थी वहीं सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने का भी पता लगा लिया जहां हिजबुल कमांडर के छिपे होने की आशंका थी।
4 of 5
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों ने रात दो बजे उस मकान के आसपास के 16 घरों से वहां रहने वालों को निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया। सभी लोगाें के सुरक्षित निकलने का इत्मिनान होने पर सुरक्षाबलों ने सरगना के खात्मे की कार्रवाई शुरू कर दी।
5 of 5
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
चिह्नित मकान को घेरते ही सुबह नौ बजे दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। हंदवाड़ा में हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने आईईडी लगाकर मकान को उड़ा दिया। जहां से दो शव बरामद किए गए। इनमें से एक शव आतंकी रियाज नायकू का था।