फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत की बारिश में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू, तस्वीरें

Sun, 07 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 07 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
rescue operation in jammu
jammu rain - फोटो : Amar Ujala
रियासत में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मकान गिरने, सड़क दुर्घटना और भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू आपरेशन कर सुरक्षित निकाला गया। नदियां-नाले उफान पर हैं।  उधमपुर के खैरी में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद है। एसएपी हाईवे संजय कोतवाल के मुताबिक करीब एक हजार वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। जम्मू-उधमपुर रेल मार्ग पर रामनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर मलबा और पस्सियां आने से रेल सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही। 
rescue operation in jammu
jammu rain - फोटो : Amar Ujala
कठुआ जिले की तमाम नदियां और नाले उफान पर हैं। जखवड़ और महानपुर में दो कच्चे मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए। उज्ज दरिया में घंटों 1 लाख 19 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बहता रहा। यह खतरे के निशान से 35 हजार क्यूसेक अधिक रहा। शाम को यहां जलस्तर घटकर 50 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। उज्ज में बाढ़ में फंसे पीएचई विभाग के दो मुलाजिमों को एसडीआरएफ की टीम ने मुश्किल से बचाया। दोनों बिलावर क्षेत्र के बरदात नाले में स्थित पंपिंग स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे थे। 
rescue operation in jammu
jammu rain - फोटो : Amar Ujala
भारी बारिश के चलते अखनूर में चिनाब दरिया का जलस्तर 34 गज तक पहुंच गया जो खतरे के निशान से एक गज कम है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया था और दरिया से सटे गांवों के लोगों को सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दे दिए गए। बल्ले बाग के गुज्जर परिवार के लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। खौड़ और अखनूर क्षेत्र में बाढ़ की निगरानी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rescue operation in jammu
rain - फोटो : Amar Ujala
पलवां खड्ड में पानी आने से सोहाल मार्ग चार घंटे बंद रहा। ठंडी चोई क्षेत्र के एक किसान की पांच बकरियां बाढ़ में बह गईं। आरएस पुरा उपजिले के सीमावर्ती गांव कत्याल की गुज्जर बस्ती के 12 परिवारों के 80 लोगों को मवेशियों समेत सेना और पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सुरक्षित निकाल लिया। ये सभी निक्की तवी और बलोल नाले में आई बाढ़ में फंस गए थे।
विज्ञापन
rescue operation in jammu
jammu rain - फोटो : Amar Ujala
सांबा जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से पुरमंडल के गांव दयोन की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। सांबा-राजपुरा मार्ग पर यातायात देर शाम तक ठप रहा। राजोरी के सुंदरबनी में बारिश की वजह से कार फिसल कर पेड़ से टकरा गई। इसके दो घायलों को जम्मू रेफर किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed