फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा: जम्मू एयरपोर्ट पर हुआ राहुल गांधी का भव्य स्वागत, सीधे जाएंगे वैष्णो देवी, देखिए तस्वीरें

Thu, 09 Sep 2021 01:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 09 Sep 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's visit to Jammu and Kashmir: Grand welcome of Rahul Gandhi at Jammu airport, will go straight to Vaishno Devi , see photos
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का दौरा - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी गुरुवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ उनका जम्मू में स्वागत हुआ। जम्मू एयरपोर्ट से राहुल सीधे वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकलेंगे। वह पैदल ही यात्रा मार्ग से मां के भवन पहुंचेंगे और रात्रि में रुककर लाइव आरती में शामिल होंगे। अगले दिन शुक्रवार सुबह वह जम्मू के लिए रवाना होंगे, यहां जेके रिजार्ट में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे। जम्मू और कटड़ा में राहुल का जोरदार स्वागत किया जाएगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेताओं की बुधवार राहुल के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठकें हुईं। इसमें विभिन्न समितियों से तैयारियों की समीक्षा की गई। दिल्ली से आई सुरक्षा टीम ने भी आयोजन स्थल और कटड़ा का निरीक्षण किया।

Rahul Gandhi's visit to Jammu and Kashmir: Grand welcome of Rahul Gandhi at Jammu airport, will go straight to Vaishno Devi , see photos
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का दौरा - फोटो : अमर उजाला

राहुल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस में एकता दिखी। इसमें गुलाम नबी आजाद के खेमे और अन्य नेता एक साथ राहुल की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जबकि इससे पहले पार्टी कार्यक्रमों से आजाद खेमा नदारद रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि राहुल वीरवार जम्मू पहुंचकर सीधे माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकल जाएंगे।

Rahul Gandhi's visit to Jammu and Kashmir: Grand welcome of Rahul Gandhi at Jammu airport, will go straight to Vaishno Devi , see photos
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का दौरा - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और सीमित शिष्टमंडलों से रूबरू होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना, अनुच्छेद 370 सहित अन्य मुद्दों पर राहुल भाजपा को घेर सकते हैं। गुलाम नबी आजाद का दस सितंबर को पहुंचना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi's visit to Jammu and Kashmir: Grand welcome of Rahul Gandhi at Jammu airport, will go straight to Vaishno Devi , see photos
राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल तेज चलने में माहिर हैं। उनके इस जोश को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई रिसीविंग समितियां बनाई गई हैं, जो यात्रा रूट पर विभिन्न बिंदुओं पर राहुल का स्वागत करेंगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's visit to Jammu and Kashmir: Grand welcome of Rahul Gandhi at Jammu airport, will go straight to Vaishno Devi , see photos
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

राहुल के साथ चलने के लिए कुछ युवा नेताओं को चिह्नित किया जा रहा है, जबकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तेज चलने में माहिर न होने के कारण उन्हें यात्रा रूट पर अलग-अलग जगह पर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें-  कोरोना: सांबा 100 प्रतिशत टीकाकरण करने वाला बना जम्मू का पहला जिला, कश्मीर में बढ़ा संक्रमण का प्रसार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed