जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जिसमें एके-47 मैग्जीन, 29 कारतूस, दो ग्रेनेड, चार बिस्किट के पैकेट, दो कंबल, टिफिन, दो डेटोनेटर, दो सिरिंज और कुछ कपड़े भी मिले हैं। इस महीने की 12 तारीख से आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक घुसपैठ कर सीमा में घुसा कोई आतंकी मारा नहीं गया है। आतंकियों तक रसद कौन पहुंचा रहा है, सुरक्षा एजेंसियां इस पर गंभीरता से काम कर रही हैं। संदिग्धों और आतंकियों के मददगारों पर सुरक्षाबल नजर बनाए हुए हैं।
ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन