फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonch Terror Attack: पुंछ हमला जांच एजेंसियों के लिए बना पहेली, आतंकियों की दागी गोलियों के खोल तक नहीं मिले

Sat, 22 Apr 2023 02:32 AM IST
विमल शर्मा मुनीश शर्मा, पुंछ
मुनीश शर्मा, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Poonch attack puzzle for investigating agencies, even tainted bullets of terrorists not found
पुंछ में सैन्य वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

भाटादूड़ियां में आतंकी हमला सुरक्षा और जांच एजेंसियों के लिए पहेली बन गया है। घटनास्थल पर आतंकियों की तरफ से दागी गई गोलियों का एक भी खोल नहीं मिला है, जो हैरान करने वाला है। हमले में शहीद हुए जवानों के शरीर और वाहन को कई स्थानों पर गोलियां लगी हैं। आतंकियों द्वारा ग्रेनेड दागे जाने की बात सामने आने के बाद भी घटनास्थल से ग्रेनेड का एक भी टुकड़ा तक नहीं मिला और न ही इसका कोई पिन मिला है, जो अकसर आतंकी हमले में ग्रेनेड दागे जाने के बाद आसानी से मिल जाता है।

Poonch attack puzzle for investigating agencies, even tainted bullets of terrorists not found
आतंकी हमले के पुंछ के जंगलों में चलाया गया तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

ये सब बातें जांच का विषय हैं और जांच के बाद ही इनकी सच्चाई सामने आएगी। हालांकि डीजल टैंक क्षतिग्रस्त हालत में वाहन से अलग पड़ा है। उस पर भी गोलियों के निशान साफ दिख रहे हैं। जिस तरह कुछ ही पलों में वाहन आग का गोला बन गया, यह सोचने की बात है कि अगर डीजल टैंक को भी आग लगती तो इतनी जल्दी पूरे वाहन को अपनी चपेट में न ले लेती। ऐसे में यह सब साक्ष्य आतंकियों की ओर से नए हथियार या केमिकल का प्रयोग करने का इशारा करते हैं, जिसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Poonch attack puzzle for investigating agencies, even tainted bullets of terrorists not found
Poonch Terror Attack - फोटो : एएनआई

हालांकि विभिन्न जांच एजेंसियों ने हमले के साक्ष्य खंगालने शुरू कर दिए हैं। एजेंसियों ने हर पहलू और इंच-इंच की जांच कर घटनास्थल को खंगाला, ताकि सुराग हाथ लग सकें। जले सैन्य वाहन में भी हमले के सुराग ढूंढे। घटनास्थल से कई प्रकार के सैंपल लिए गए, ताकि जांच कर इस बात का पता लगाया जा सके कि आतंकियों ने इस हमले को अंजाम देने के लिए किन-किन हथियारों का प्रयोग किया। शुक्रवार सुबह सबसे पहले सेना और पुलिस का बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonch attack puzzle for investigating agencies, even tainted bullets of terrorists not found
पुंछ में आतंकी हमले के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

वहां के हालात का जायजा लेने के साथ ही वाहन के भीतर-बाहर और पीछे बारीकी से जांच करते हुए इस बात का पता लगाने का प्रयास किया कि सैन्य वाहन पर किस प्रकार के विस्फोटक का प्रयोग किया गया। बम निरोधक दस्ते ने वहां से नमूने भी एकत्र किए। इसी बीच पुंछ पुलिस की फोरेंसिक लैब की तीन सदस्यीय टीम भी घटनास्थल पहुंची और उसने भी वाहन व आसपास के क्षेत्र की जांच करने के साथ ही जवानों की बंदूकों की गोलियां, मैगजीन व अन्य सामान एकत्र कर सैंपल उठाए, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Poonch attack puzzle for investigating agencies, even tainted bullets of terrorists not found
पुंछ आतंकी हमले के बाद मौके पर आसपास के लोग - फोटो : संवाद
इसी बीच एनआईए की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए मामले को अपने अधीन ले लिया।जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों ने चार से पांच घंटों तक अपनी इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed