{"_id":"5c80e3d6bdec221427739f20","slug":"photos-of-jammu-bus-stand-grenade-attack-police-had-the-input-of-blast-on-bus-stand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए जम्मू बस स्टैंड पर हुआ धमाका, पुलिस के पास पहले से थे इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए जम्मू बस स्टैंड पर हुआ धमाका, पुलिस के पास पहले से थे इनपुट
Thu, 07 Mar 2019 02:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
jammu bus stand blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सबसे व्यस्त जम्मू बस स्टैंड पर गुरुवार को ग्रेनेड फेंकने से हुए एक धमाके में एक यात्री की मौत हो गई वहीं 32 लोग घायल हो गए। जम्मू के आईजीपी (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) मनीष के सिन्हा ने जानकारी दी कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की पड़ताल की गई है। गवाहों की मौखिक गवाही के आधार पर हमने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। उसका नाम यासिर भट्ट है। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आईजीपी ने बताया कि भट्ट को ग्रेनेड फेंकने का आदेश कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर फारूख अहमद उर्फ उमर ने दिया था। धमाके की चपेट में आए घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू की गई। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। विस्फोट कहां और कैसे हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। कुछ समय पहले भी बस स्टैंड पर देर रात एक धमाका हुआ था, हालांकि उसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
jammu bus stand blast
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार, घटनास्थल पर सामान्य दिनों की तरह भीडभाड़ थी। सुबह करीब 11.30 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। धमाके से बसों में व्यापक नुकसान पहुंचा और उसके कांच टूट गए। जिस बस के पास यह धमाका हुआ उसमें छह से सात लोग सवार थे। इनके अलावा धमाके से आसपास के दुकानदार व कुछ यात्री घायल हो गए।इन्हें तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से गवर्नमेंट मेडिकल कालेज ले जाया गया।
इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत युवक की शिनाख्त उत्तराखंड, हरिद्वार में कल्यानपुर के मो. शारिक(17) के रूप में हुई है। धमाके की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे एरिया को कॉर्डन ऑफ कर हमलावर की तलाश की जा रही है। धमाके से सबसे ज्यादा नुकसान नजदीक के एक दुकानदार को हुआ है। उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि धमाका कैसे हुआ।

लगा जैसा बस का टायर फटा
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लगभग 11.30 बजे एक धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले तो लगा कि किसी वाहन का टायर फट गया है। परंतु आवाज की दिशा में जाने पर कई लोग खून से लथपथ नजर आए। घायलों में यात्रियों के अलावा स्थानीय दुकानदार व काम करने वाले लोग भी शामिल हैं।

घटनास्थल पर बिखरे कांच के टुकड़े
धमाके के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।
पहले से थे इनपुट
पुलिस का कहना है कि पुलवामा कांड के बाद इस तरह के इनपुट थे कि आतंकी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं, परंतु कोई सटीक इनपुट नहीं था। इसीलिए इस घटना को इंटेलीजेंस फेल्योर नहीं कहा जा सकता।
धमाके के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।
पहले से थे इनपुट
पुलिस का कहना है कि पुलवामा कांड के बाद इस तरह के इनपुट थे कि आतंकी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं, परंतु कोई सटीक इनपुट नहीं था। इसीलिए इस घटना को इंटेलीजेंस फेल्योर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
jammu bus stand blast
- फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड पर अफरातफरी
धमाके के बाद बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल है। यहां बड़ी संख्या में लोग कश्मीर व दूसरे राज्यों में जाने के लिए मौजूद थे। वहां से फिलहाल लोगों को हटा दिया गया है।
धमाके के बाद बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल है। यहां बड़ी संख्या में लोग कश्मीर व दूसरे राज्यों में जाने के लिए मौजूद थे। वहां से फिलहाल लोगों को हटा दिया गया है।