पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । रविवार को नौशेरा में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की ओर से सीमा पर स्नाइपर शूटर की तैनाती हुई है । पाकिस्तान की ओर से स्नाइपरों की तैनाती और सरहद पर नापाक हरकतों के मद्देनजर भारतीय सेना ने भी सरहद के इलाकों में जांबाज स्नाइपरों की तैनाती की है । सरहद पर तैनात इन सभी जवानों को पाकिस्तान की ओर से किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की खुली छूट दी गई है । तस्वारों में देखिए सेना के जांबाज स्नाइपरों की चौकसी :
सरहद पर पाक की फायरिंग का जवाब देने को तैयार हैं भारत के जांबाज स्नाइपर शूटर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन