{"_id":"62d4ebe68b014a2c127f0cd0","slug":"pakistani-drone-sighted-twice-in-two-days-in-samba-sector-jammu-search-operation-continues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pak Drone Spotted: सांबा में दो दिन में दो बार देखा गया ड्रोन, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pak Drone Spotted: सांबा में दो दिन में दो बार देखा गया ड्रोन, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:43 PM IST
सार
सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो दिन में दो अलग-अलग जगह पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे की सूचना है। ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका पर सोमवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
1 of 5
Drone in Samba
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो दिन में दो अलग-अलग जगह पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे की सूचना है। पहली घटना सीमावर्ती गांव मंगू चक की बताई जा रही है तो दूसरी सूचना राजपुरा से मिली जहां पाकिस्तानी ड्रोन सांबा से घुसपैठ कर हीरानगर की ओर चला गया। ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका पर सोमवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के डिप्टी एसपी गुरु राम भारद्वाज ने बताया, 'हमें रविवार रात भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी। सोमवार सुबह हमने सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि के साथ संयुक्त तलाश अभियान चलाया। हमने पूरे इलाके को खंगाला गया है। तलाशी अभियान में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है। हमें अभी तक कुछ नहीं मिला है।'
2 of 5
Drone in Samba
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। शनिवार को मंगू चक और चचवाल गांवों में ड्रोन देखे जाने की सूचना पुलिस विभाग के एसपीओ ने दी। एसपीओ ने बताया कि रात को उसने पाकिस्तानी ड्रोन देखा जो भारतीय सीमा में घुस आया था। कुछ देर में वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। रविवार सुबह सुरक्षा बलों व पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान भी चलाया। हालांकि आधिकारिक रूप से ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं की गई।
3 of 5
Drone on LOC
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर शाम 8.15 पर देखा ड्रोन
इस घटना के बाद रविवार देर शाम 8.15 के करीब राजपुरा में लोगों ने आसमान में ड्रोन की लाइट देखी। लोगों ने बताया कि ड्रोन राजपुरा से सनूरा से होते हुए बंई नाला से हीरानगर की ओर चला गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी ड्रोन चचवाल, चलेआरी, बब्बर नाला, राजपुरा, सनूरा, बंई नाला से होकर वापस पाकिस्तान चला जाता है। रविवार को भी ठीक इसी समय पर इसी रूट से ड्रोन गुजरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Samba Drone Spotted
- फोटो : अमर उजाला
सांबा सेक्टर में ड्रोन गतिविधि तेज
सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने ड्रोन गतिविधि तेज की है। इससे पूर्व चार जुलाई को सीमावर्ती गांव राजपुरा में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। इस पर पुलिस के एसओजी विंग के जवानों ने तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी तरह से 29 मई को कठुआ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया था, जिससे स्टिकी बम और यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
drone
- फोटो : फाइल फोटो
शनिवार रात पठानकोट में भी दिखा था पाकिस्तानी ड्रोन
रविवार को पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में शनिवार की रात करीब 12:01 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास किया। मुस्तैद 121 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को पाकिस्तान लौटने पर मजबूर कर दिया। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात पाकिस्तान के हैंडलर ड्रोन को भारत की सीमा में भेजने का प्रयास कर रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने करीब 46 राउंड फायर किए। दो रोशनी वाले बम भी छोड़े। जिसके बाद ड्रोन को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।