फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: कीचड़ में सने जूते और टोपियां बता रहे हैं... जान बचाने को किस कदर भागे थे पर्यटक; तस्वीरें

Thu, 24 Apr 2025 03:41 PM IST
शाहरुख खान फिदा हुसैन, अमर उजाला, अनंतनाग
फिदा हुसैन, अमर उजाला, अनंतनाग Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कीचड़ में सने जूते और टोपियां बता रहे हैं कि जान बचाने के लिए पर्यटक किस कदर भागे थे। दर्द और दहशत के निशानों से बायसराना की रंगत उड़ गई है।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Baisarana Attack Site Images Go Viral on Social Media Check Visuals
Pahalgam Attack - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं। घटनास्थल बायसराना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं, जिनमें से हर एक दर्द की कहानी कहती है। बुधवार को सामने आईं कुछ तस्वीरों में घटनास्थल के आसपास बिखरी हुई टोपियां और कीचड़ में फंसे जूते दिखाई दे रहे हैं।


ये निशान उस जगह से करीब 200 मीटर दूर मिले हैं, जहां मंगलवार को घायलों और शवों को रखा गया था। जूते-चप्पलों का कीचड़ में धंसना और पथरीले रास्तों पर पड़ी टोपियां इस ओर इशारा करती हैं कि गोलियों की आवाज सुनते ही पर्यटक अपनी जान बचाने को भागे होंगे। 
Pahalgam Terror Attack Baisarana Attack Site Images Go Viral on Social Media Check Visuals
घाटी के कीचड़ में सने जूते और टोपियां - फोटो : अमर उजल
संभवतः भगदड़ में उनके जूते इसी कीचड़ में फंस गए होंगे। यह इलाका मुख्य द्वार की ओर जाता है, जहां से लोगों ने सुरक्षा की उम्मीद में दौड़ लगाई होगी। इन तस्वीरों ने एक बार फिर उस दहशत और मासूमों की बेबसी को याद दिला दिया है, जिसने बायसराना के सुंदर माहौल को दर्द से भर दिया।
Pahalgam Terror Attack Baisarana Attack Site Images Go Viral on Social Media Check Visuals
घाटी के कीचड़ में सने जूते और टोपियां - फोटो : अमर उजाला
पांच से सात थे दहशतगर्द
जानकारी के अनुसार, पहलगाम के बायसरन में हुए हमले में पांच से सात आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन आतंकियों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया। इन्हें दो स्थानीय आतंकवादियों से भी मदद मिली। उपलब्ध सबूतों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि मृतक पर्यटकों में से एक की पत्नी की ओर से की गई पहचान के आधार पर बिजबेहरा निवासी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी की भूमिका सामने आई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Baisarana Attack Site Images Go Viral on Social Media Check Visuals
कीचड़ में सने जूते और टोपियां - फोटो : अमर उजाला
2018 में पाकिस्तान गया था आदिल
अधिकारियों का मानना है कि आदिल थोकर 2018 में पाकिस्तान गया था। वहां उसने प्रतिबंधित लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) आतंकवादी संगठन के साथ सशस्त्र प्रशिक्षण लिया और फिर हमलों को अंजाम देने के लिए भारत में घुसपैठ की। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों को कम से कम छह से सात तस्वीरें दिखाई गई। इनमें से एक में आदिल की पहचान उस आतंकवादी के रूप में हुई, जो गोली चला रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आतंकवादी पीर पंजाल के घने देवदार के जंगलों में गायब हो गए।
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Baisarana Attack Site Images Go Viral on Social Media Check Visuals
पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी - फोटो : एजेंसियों ने जारी किया
आतंकी बॉडी कैमरा लगाए थे 
अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि आतंकवादी अपने बर्बर कृत्य को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा लेकर आए थे। जांच से पता चला है कि मंगलवार को बायसरन मैदान में चार आतंकवादियों ने पर्यटकों को पंक्तिबद्ध कर नजदीक से गोलियां चलाई। वहीं कम से कम एक से तीन आतंकवादी निकटवर्ती सुरक्षाबलों पर नजर रखने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed