जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने पूछा कि मेघालय कहां है। उमर के ट्वीट करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बाकायदा मेघालय का नक्शा भेजा। जिसमें उनके आवास गुपकार रोड से मेघालय का रास्ता भी बताया।
ट्विटर पर उमर ने पूछा- मेघालय कहां है, पलक झपकते ही शुरू हो गई ट्रोलिंग, लोगों ने ऐसे बताया रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे उमर ने अपने ट्वीट में किसी के नाम का जिक्र तो नहीं किया पर लोगों ने इस ट्वीट को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक से जुड़ा मानते हुए उन्हें नसीहत भी दे डाली। बता दें कि गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले सत्यपाल मलिक की नियुक्ति पहले बिहार के राज्यपाल के तौर पर की गई थी। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था। उनके रहते ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया। जिसमें उनकी अहम भूमिका थी। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें गोवा का उपराज्यपाल बनाया गया था।
उमर के ट्वीट के बाद एक यूजर ने उन्हें श्रीनगर से मेघालय तक का नक्शा भेजा। जिसमें श्रीनगर से मेघालय की दूरी दिखाई। साथ ही उनके आवास से मेघालय की दूरी का भी जिक्र किया।
2773.6 km
Add 3 to 4 km more for distance from Gupkar.
😊😊 pic.twitter.com/sId4aL8tsD
Kashmir kahan hai? @OmarAbdullah #AskingForAFriend— Syed Faheem (@Syed__Faheem) August 18, 2020