फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम वांगचुक की अपील पर उमर ने की टिप्पणी, फिर जमकर हुए ट्रोल, एक यूजर ने तो ऐसा कह डाला

Sun, 31 May 2020 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 May 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Omar abdullah comment on Sonam Wangchuk s appeal to Boycott Chinese products
उमर अब्दुल्ला, सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत-चीन में तनाव के बीच सोनम वांगचुक की अपील पर टिप्पणी से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है। थ्री इडियट फिल्म के प्रेरित किरदार फुनसुख वांगड़ू यानी लद्दाख के सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में सोनम ने चीन को जनता के वॉलेट से जवाब देने की अपील की है।


 

Omar abdullah comment on Sonam Wangchuk s appeal to Boycott Chinese products
सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

‘चीन को सेना देगी बुलेट से, जनता देगी वॉलेट से जवाब’ अभियान का वीडियो देखकर शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमान ने ट्वीट किया- ‘मैं अब टिकटॉक पर नहीं हूं, चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें।’ मिलिंद के इस ट्वीट पर चुटकी लेते हुए उमर ने ट्विटर हैंडल पर सोमान का बयान शेयर कर लिखा ‘समस्या का समाधान हो गया, टिकटॉक अब सुनिश्चित करेगा कि लद्दाख में कब्जाई गई जमीन को चीन खाली करे।’

 
 
Omar abdullah comment on Sonam Wangchuk s appeal to Boycott Chinese products
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

उमर अब्दुल्ला का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को नागवार गुजरा। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘क्या गिरावट है, मुख्यमंत्री पद से गिरकर एक तुच्छ कमेंट तक।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके सियासी परिवार को जनता अगस्त 2019 में अनइंस्टॉल कर चुकी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Omar abdullah comment on Sonam Wangchuk s appeal to Boycott Chinese products
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

भारत-चीन तनाव के बीच सोशल मीडिया में कमेंट को लेकर तीन दिन पहले ही पूर्व सीएम उमर की बहन साफिया अब्दुल्ला भी जमकर ट्रोल हुई थीं। जम्मू-कश्मीर में 2जी सेवाओं के विस्तार की अधिसूचना को ट्विटर पर शेयर कर साफिया ने 27 मई को लिखा था, ‘चीनी लोगों का इंतजार करें, हो सकता है वही यहां आकर 4जी सेवा को बहाल करें।’ तीखे विरोध पर साफिया ने अपना ट्विटर अकाउंट ही बंद कर दिया था।


 
विज्ञापन
Omar abdullah comment on Sonam Wangchuk s appeal to Boycott Chinese products
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

लेह जिले में सिंधु नदी के किनारे बनाए गए वीडियो को सोनम वांगचुक ने गुरुवार की शाम यू-ट्यूब पर शेयर किया था। सोनम ने चीनी सॉफ्टवेयर को एक सप्ताह और हार्डवेयर को एक वर्ष में इस्तेमाल से बाहर करने की अपील की है। इसी पर उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed