फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: मानदेय के लिए नेताओं ने भुलाए मतभेद, एक मंच पर भाजपा-नेशनल कांफ्रेेंस और कांग्रेस

Thu, 11 Mar 2021 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir after removal of Article 370 political parties came on a platform Against state administration
प्रदर्शन करते डीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने और राज्य से यूटी बनने के बाद पहली बार सभी राजनीतिक दल किसी एक मुद्दे पर एक मंच पर एकजुट हुए हैं। वैचारिक मतभेदों के बावजूद डीडीसी सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों के अधिकारों के लिए पार्टियां प्रदेश प्रशासन के खिलाफ एक मंच पर एकत्रित हो गई हैं। राजनीतिक विचारधारा और दलगत राजनीति को परे रखकर भाजपा, नेशनल कांफ्रेेंस और कांग्रेस समेत अन्य दलों के डीडीसी ओहदेदार रुतबा और मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक रहे हैं।

Jammu and Kashmir after removal of Article 370 political parties came on a platform Against state administration
प्रदर्शन करते डीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से डीडीसी सदस्य अहमद खान का कहना है कि जिला विकास परिषद व प्रदेश के लोगों के हित में पार्टियों की राजनीति को परे रखकर जिला विकास परिषद के सदस्य एकजुट हुए हैं और रहेंगे।

Jammu and Kashmir after removal of Article 370 political parties came on a platform Against state administration
प्रदर्शन करते डीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

भाजपा से जम्मू जिले के डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण के अनुसार यह मसला राजनीति करने का नहीं है। मसला डीडीसी के हित व लोकतंत्र का है। अफसरशाही धोखा कर रही है। इसके लिए प्रदेश के बीस जिलों के डीडीसी सदस्यों से लेकर अध्यक्ष एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir after removal of Article 370 political parties came on a platform Against state administration
प्रदर्शन करते डीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
नेशनल कांफ्रेंस की सदस्य अफरोजा का कहना है कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करने का है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir after removal of Article 370 political parties came on a platform Against state administration
प्रदर्शन करते डीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

वहीं निर्दलीय सदस्यों में तरणजीत सिंह टोनी और शाहनवाज ने कहा कि प्रदेश की अफसरशाही लोकतंत्र को मजबूत होते नहीं देखना चाहती। इसके खिलाफ आर-पार का आंदोलन शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें- प्रमोशन की खुशी में तीन कत्ल: अभी भी खौफ में हैं मासूम, साले ने खोली हत्यारे जीजा की पोल 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed