फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः एक बकरी के लिए चाचा ने भतीजे को मार डाला, खुलासा हुआ तो सन्न था इलाका

Sat, 16 May 2020 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 May 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Nephew murdered for goat in rajouri jammu, police removed body from grave and sent for investigation
कब्रिस्तान से शव को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के राजोरी में नौ दिन पहले जिस युवक की मौत को सामान्य मानकर परिवार वालों ने उसका शव दफना दिया था, दरअसल यह हत्या थी और हत्यारा उसका चाचा ही था। पुलिस ने संदेह के आधार पर शव को कब्र से निकलवाकर जांच की। उसके बाद चाचा को गिरफ्तार किया है। शव का पोस्टमार्टम स्थानीय जीएमसी में आज यानी कि शनिवार को होगा। चाचा और भतीजे दोनों का ही नाम मोहम्मद शब्बीर है।

Nephew murdered for goat in rajouri jammu, police removed body from grave and sent for investigation
कब्रिस्तान से शव को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि सरनू गांव निवासी मोहम्मद शब्बीर (19) करीब नौ दिन पहले बकरियां चराने गया था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। इसके बाद परिवार ने उसकी खोज की और अगले दिन सुबह उसका शव पास के जंगल में मिला। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।

Nephew murdered for goat in rajouri jammu, police removed body from grave and sent for investigation
कब्रिस्तान से शव को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि चार दिन पहले यह जानकारी मिली कि मोहम्मद शब्बीर की मौत नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या उसके चाचा मोहम्मद शब्बीर ने की है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने एसएचओ समीर जिलानी के साथ डिप्टी एसपी हेडक्वॉर्टर, सुरिंदर खैदर को एडीएसफ लियाकत की निगरानी में इस मामले की जांच शुरू की और परिवार के कुछ सदस्यों और गांव के लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nephew murdered for goat in rajouri jammu, police removed body from grave and sent for investigation
कब्रिस्तान से शव को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला

इस बीच युवक के चाचा मोहम्मद शब्बीर के बयान पर पुलिस को संदेह हुआ। उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया। बताया जाता है कि भतीजा उसकी बकरियां चराने के लिए ले गया था। इस बीच एक बकरी गुम हो गई जिससे नाराज होकर चाचा ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Nephew murdered for goat in rajouri jammu, police removed body from grave and sent for investigation
कब्रिस्तान से शव को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला

इस बीच जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को कब्रिस्तान से शव को निकाला गया। पुलिस, गांव के बुजुर्गों, कार्यकारी मजिस्ट्रेट और जीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों की मौजूदगी में शव निकाला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed