फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udhampur: रक्षा राज्य मंत्री ने उत्तरी कमान का किया दौरा, सुरक्षा और परिचालन स्थिति लिया जायजा

Sat, 22 Oct 2022 03:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 22 Oct 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
mos Defense Ajay Bhatt visits Northern Command headquarters udhampur review security and operational status
Udhampur - फोटो : सेना

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्हें सैन्य अधिकारियों ने सुरक्षा और परिचालन स्थिति के बारे में जानकारी दी।

mos Defense Ajay Bhatt visits Northern Command headquarters udhampur review security and operational status
Udhampur - फोटो : सेना

वहीं, मंत्री अजय भट्ट ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही मंत्री ने उत्तरी कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में 'शौर्य दिवस बाइक रैली' को झंडी दिखाकर रवाना किया।

mos Defense Ajay Bhatt visits Northern Command headquarters udhampur review security and operational status
Udhampur - फोटो : सेना

बाइक रैली का आयोजन 1947-48 के युद्ध में श्रीनगर में ऐतिहासिक लैंडिंग के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य के मौके पर किया गया। रैली का समापन 27 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mos Defense Ajay Bhatt visits Northern Command headquarters udhampur review security and operational status
Udhampur - फोटो : सेना
रक्षा राज्य मंत्री ने एनसीसी गर्ल कैडेट्स से भी बातचीत की और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारतीय सेना के प्रयासों को मान्यता दी। साथ ही  विभिन्न अभियानों में तैनात सैनिकों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 

 
विज्ञापन
mos Defense Ajay Bhatt visits Northern Command headquarters udhampur review security and operational status
Udhampur - फोटो : सेना
उन्होंने राष्ट्र के लिए बिना शर्त और निस्वार्थ सेवा के लिए सभी रैंकों की प्रशंसा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को स्थिर रखने के लिए उत्तरी कमान की सराहना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed