{"_id":"63538761665a17784733e977","slug":"jammu-kashmir-dhanteras-celebration-today-know-auspicious-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2022: धनतेरस आज, सजे जम्मू के बाजार, जानें कब है शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2022: धनतेरस आज, सजे जम्मू के बाजार, जानें कब है शुभ मुहूर्त
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:32 AM IST
सार
धनतेरस से दिवाली महापर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे।
विज्ञापन
1 of 5
Dhantera in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर शनिवार शाम 6.03 बजे से शुरू हो रही है जो 23 अक्तूबर शाम 6.04 मिनट पर समाप्त होगी। सूर्योदय व्यापिनी कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार को होगी, इसलिए इस वर्ष धनतेरस का पर्व 23 अक्तूबर रविवार को ही मनाया जाएगा।
2 of 5
Dhantera in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
पंडित देवदत शास्त्री और अचाचार्य देवी दास शास्त्री ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर सागर मंथन के बाद प्रकट हुए। इसके बाद धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। भगवान धनवंतरी विष्णु के अंशावतार हैं।
3 of 5
Dhantera in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त 21 मिनट
पंडित देव दत शास्त्री ने कहा कि धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त रविवार को शाम 5:43 बजे से शाम 6:04 बजे तक है। कुल अवधि 21 मिनट की। प्रदोष काल: शाम 5:44 बजे से 8:16 बजे तक। वृषभ काल: शाम 6:58 बजे से रात 8:54 बजे तक। प्रॉपर्टी, आभूषण, सोना, चांदी, बर्तन, दोपहिया व चार पहिया वाहन, निवेश करने और नए उद्योग की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 7:08 से 09: 16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से 12:27 बजे तक। दुपहर 01:05 से 02:29 बजे तक। दोपहर 2:45 से 5:30 बजे तक। शाम 5:32 बजे से रात 6:04 बजे तक। शेयर आदि की खरीद-फरोख्त शुभ मुहूर्त रविवार सुबह 3:46 बजे से सुबह 6 बजे तक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dhantera in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खंड ग्रास सूर्यग्रहण 25 को
जम्मू-कश्मीर विद्वत परिषद के अध्यक्ष विश्व मूर्ति शास्त्री ने कहा कि 25 अक्तूबर को खंड ग्रस सूर्यग्रहण लेगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रहणसूर्य - ग्रस्त रहेगा। इसलिए इस ग्रहण को ग्रस्तास्त ग्रहण कहा गया है। 25 अक्तूबर को शाम 4.17 बजे से ग्रहण शुरू होगा जो शाम 6.22 पर समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू होगा। ग्रहण से पूर्व स्नान करे और सप्ताति के बाद पर्वकाल में देव पूजन, तर्पण, हवन तथा दान देने का बहुत महत्व है। ग्रहण के दौरान बच्चें, बुजूर्ग और बिमार व्यक्ति भोजन कर सकता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती सित्रयों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Dhantera in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस से दिवाली महापर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है धनतेरस के दिन जो भी चीजें खरीदी जाती है उसमें सालभर में 13 गुने की वृद्धि होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।