जब सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर हुई थीं ट्रोल, महबूबा मुफ्ती ने कही थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जब सुषमा स्वराज ने चुनाव न लड़ने का एलान किया तो पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री न रहने पर लोगों को उनकी कमी बहुत खलेगी। महबूबा ने ट्वीट किया... सुषमा जी ने त्वरित प्रतिक्रिया और उदारभाव से विदेश मंत्रालय को मानवीय-भाव दिया। उनकी कमी लोगों को खलेगी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए आखिर क्या था मामला...
लखनऊ की तन्वी सेठ के पासपोर्ट विवाद को लेकर सुषमा स्वराज को ट्रोल होना पड़ा तो महबूबा मुफ्ती उनके बचाव में उतरीं। उन्होंने इसे अनैतिक और चौंकाने वाला बताया था। उन्होंने ट्वीट किया..सुषमा स्वराज जी को जिस तरह से अनैतिक रूप से ट्रोल किया गया उससे हैरान हूं। यह अत्यंत चौंकाने वाला है।
महबूबा ने कहा कि मंत्री भी ट्रोलिंग से नहीं बच पातीं तो देश में अन्य महिलाओं के लिए क्या उम्मीद की जाए। साथ ही सवाल किया कि यदि हमारी अपनी विदेश मंत्री को नहीं बख्शा जाता तो अन्य महिलाओं के लिए क्या उम्मीद की जा सकती है?’आपको बता दें कि लखनऊ में तन्वी सेठ नाम की एक महिला ने पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी पर धर्म के नाम पर अपमानित करने का आरोप लगाया था।