फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...

Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti pay tribute to martyrs
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हुए बीएसएफ के जवानों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रद्धांजलि दी। डीजी बीएसएफ केके शर्मा, पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार सहित अन्य आला अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 
Mehbooba Mufti pay tribute to martyrs
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
मुख्यमंत्री जम्मू में थीं, पर अपने तय कार्यक्रम में बदलाव कर मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। महबूबा ने पीड़ित परिवारों के प्रति भी सांत्वना प्रकट की।
Mehbooba Mufti pay tribute to martyrs
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दो दशक में सैकड़ों नागरिक, सुरक्षा बल, पुलिसकर्मी और आतंकी मारे गए हैं। कहा कि इस तरह के हमलों से कश्मीरी अवाम का दर्द बढ़ा है। इन हमलों ने दुख और दर्द का लंबा सिलसिला पीछे छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mehbooba Mufti pay tribute to martyrs
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे हमले और हत्याएं सरकार को रियासत में शांति बहाल करने और लोगों का दर्द कम करने के मकसद को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते। मुख्यमंत्री ने आतंकी हमलों को शांति प्रक्रिया में खलल की साजिश करार दिया। 
विज्ञापन
Mehbooba Mufti pay tribute to martyrs
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
इस दौरान उन्होंने अनंतनाग बस स्टैंड पर आतंकी हमले की भी निंदा की। महबूबा ने कहा कि कुछ तत्वों को यह समझ क्यों नहीं आता कि हिंसा से किसी मसले का हल नहीं होता। इससे और मसले तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर लोग हिंसा का रास्ता चुनते हैं और निर्दोष लोगों की हत्याएं करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed