फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धालुओं के लिए खोली गई वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा, कीजिए दर्शन और जानिए इससे जुड़े रहस्य

Thu, 11 Feb 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
mata vaishno devi katra jammu kashmir Seven secrets of natural cave
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

करीब एक साल बाद माता वैष्णो की प्राकृतिक गुफा के कपाट भक्तों के लिए बुधवार को खोल दिए गए। श्रद्धालु प्राकृतिक गुफा से गुजरकर पिंडियों के दर्शन कर सकेंगे। प्राकृतिक गुफा कुछ दिन ही खुली रहेगी। मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर इस गुफा को खोला जाता था। इस वर्ष भी खोला गया परंतु कोरोना महामारी के कारण सिर्फ पूजा-अर्चना के लिए। भक्तों को वहां से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद बुधवार को श्रद्धालुओं की संख्या लगभग छह हजार पहुंचने के बाद इसे खोलने का फैसला किया गया। हालांकि गुफा कब तक खुली रहेगी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 



आगे की स्लाइड में जानिए प्राकृतिक गुफा के बारे में कुछ अहम बातें--

mata vaishno devi katra jammu kashmir Seven secrets of natural cave
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न मां वैष्णो का एक अन्य नाम देवी त्रिकुटा भी है। देवी त्रिकुटा यानी मां वैष्णो देवी का निवास स्थान जम्मू-कश्मीर में माणिक पहाड़ियों की त्रिकुटा श्रृंखला में से एक गुफा में है। देवी त्रिकुटा के निवास के कारण माता का निवास स्थान त्रिकुटा पर्वत कहा जाता है।

mata vaishno devi katra jammu kashmir Seven secrets of natural cave
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए वर्तमान में जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है वह गुफा में प्रवेश का प्रकृतिक रास्ता नहीं है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कृत्रिम रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया। वर्तमान में इसी रास्ते से श्रद्धालु माता के दरबार में प्रवेश पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mata vaishno devi katra jammu kashmir Seven secrets of natural cave
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

किस्मत वाले भक्तों को प्राचीन गुफा से माता के भवन में प्रवेश का मौका मिलता है। दरअसल यह नियम है कि जब कभी भी दस हजार के कम श्रद्धालु होते हैं तब प्राचीन गुफा का द्वार खोल दिया जाता है। आमतौर पर ऐसा शीत काल में दिसंबर और जनवरी महीने में होता है।


 
विज्ञापन
mata vaishno devi katra jammu kashmir Seven secrets of natural cave
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

पवित्र गुफा की लंबाई 98 फीट है। गुफा में प्रवेश और निकास के लिए दो कृत्रिम रास्ते बनाए गए हैं। इस गुफा में एक बड़ा चबूतरा बना हुआ है। इस चबूतरे पर माता का आसन है जहां देवी त्रिकुटा अपनी माताओं के साथ विराजमान रहती हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed