जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019: इन युवाओं ने पहली बार किया मतदान, उम्मीदों की भरी उड़ान
'उम्मीद है कि जिस पार्टी के लिए मैंने वोट किया है वे लोकतंत्र को पारदर्शी, सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाएगी और भारत को एक विकसित देश की राह पर आगे बढ़ाएगी।'- मानता शर्मा
'पहली बार वोट को लेकर मैं इतनी उत्साहित थी कि पूरी रात ठीक से सो भी नहीं पाई। मैं सरकार से चाहती हूं कि वे गरीबी के कारण न पढ़ पा रहे छात्रों के लिए काम करें।'-आशना शर्मा
'पहली बार वोट करके मैं बहूत खुश हूं। मेरे लिए देश सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और मैंने इसी आधार पर वोट किया है। देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।'-सानवी
'आज राज्य और देश में सबसे ज्यादा आवश्कता रोजगार की है। इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। मतदान को लेकर मैं सुबह से उत्साहित थी।'
-वंशिका राजपूत