कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
2 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने जहां लश्कर के डिविजनल कमांडर को ढेर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में एक हिजबुल आतंकी मारा गया।
3 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के सोपोर इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
4 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
एसपी सोपोर हरमीत सिंह के मुताबिक सुरक्षाबलों ने संदिग्ध मकान की घेराबंदी की। इसी दौरान मकान मालिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसके मकान में एक विदेशा आतंकी छिपा हुआ है।
5 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
जिसके बाद आसपास के मकानों को भी खाली करवा लिया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में आतंकी को ढेर कर दिया।