{"_id":"5d4dc2158ebc3e6d073146cf","slug":"kashmir-changing-condition-army-on-high-alert-jammu-kashmir-latest-visuals-and-kashmir-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः तेजी से बदल रही घाटी की हवा, हाई अलर्ट पर सेना, हकीकत बयां कर रही हैं यह पांच तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः तेजी से बदल रही घाटी की हवा, हाई अलर्ट पर सेना, हकीकत बयां कर रही हैं यह पांच तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में उत्पन्न हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शुक्रवार को मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अता हुई। कश्मीर में शुक्रवार को प्रतिबंधों में ढील दी गई लेकिन सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया ताकि किसी अप्रिय वारदात और विरोध प्रदर्शन से निपटा जा सके। उधमपुर व सांबा में स्कूल खुल गए हैं। कठुआ में धारा 144 समाप्त करते हुए वीरवार से ही स्कूल खोल दिए गए थे।
2 of 5
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात
हालात की समीक्षा करते हुए जम्मू जिला प्रशासन ने शनिवार से धारा 144 समाप्त करने और स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थान खोलने के आदेश दिए हैं। वहीं, कश्मीर (10 जिले), लद्दाख (दो जिले) तथा जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी व पुंछ समेत 17 जिलों का संचार संपर्क देश-दुनिया से कटा हुआ है।
3 of 5
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को प्रतिबंधों में ढील दी गई ताकि लोग स्थानीय मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ सकें। हालांकि, संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात
श्रीनगर के सिविल लाइंस और डल झील के कुछ इलाकों में लोगों को आवाजाही की छूट देने के एक दिन बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने पर सामूहिक प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। लोगों को अपने घर के पास में जाने की अनुमति दी गई। दूसरी ओर घाटी में दूरदर्शन समेत केवल तीन ही चैनल देखे जा सकते हैं वह भी केबल नेटवर्क के जरिये। मोबाइल इंटरनेट भी ठप हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।