फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरः तेजी से बदल रही घाटी की हवा, हाई अलर्ट पर सेना, हकीकत बयां कर रही हैं यह पांच तस्वीरें

Sat, 10 Aug 2019 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Kashmir changing condition Army on high alert, jammu kashmir latest visuals and kashmir news
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में उत्पन्न हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शुक्रवार को मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अता हुई। कश्मीर में शुक्रवार को प्रतिबंधों में ढील दी गई लेकिन सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया ताकि किसी अप्रिय वारदात और विरोध प्रदर्शन से निपटा जा सके। उधमपुर व सांबा में स्कूल खुल गए हैं। कठुआ में धारा 144 समाप्त करते हुए वीरवार से ही स्कूल खोल दिए गए थे।

Kashmir changing condition Army on high alert, jammu kashmir latest visuals and kashmir news
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात

हालात की समीक्षा करते हुए जम्मू जिला प्रशासन ने शनिवार से धारा 144 समाप्त करने और स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थान खोलने के आदेश दिए हैं। वहीं, कश्मीर (10 जिले), लद्दाख (दो जिले) तथा जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी व पुंछ समेत 17 जिलों का संचार संपर्क देश-दुनिया से कटा हुआ है।

 

Kashmir changing condition Army on high alert, jammu kashmir latest visuals and kashmir news
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को प्रतिबंधों में ढील दी गई ताकि लोग स्थानीय मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ सकें। हालांकि, संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां जारी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir changing condition Army on high alert, jammu kashmir latest visuals and kashmir news
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात

श्रीनगर के सिविल लाइंस और डल झील के कुछ इलाकों में लोगों को आवाजाही की छूट देने के एक दिन बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

 

विज्ञापन
Kashmir changing condition Army on high alert, jammu kashmir latest visuals and kashmir news
कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात - फोटो : अमर उजाला

जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने पर सामूहिक प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। लोगों को अपने घर के पास में जाने की अनुमति दी गई। दूसरी ओर घाटी में दूरदर्शन समेत केवल तीन ही चैनल देखे जा सकते हैं वह भी केबल नेटवर्क के जरिये। मोबाइल इंटरनेट भी ठप हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed